Sony ने भारत में लॉन्च की Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज,  जानें प्राइसेज, फीचर्स

इनमें इमर्सिव साउंड एक्सपीरिएंस मिलता है और ये Dolby Atmos, DTS:X, DTS Digital Surround और Acoustic Surface Audio+ टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट करते हैं

Sony ने भारत में लॉन्च की Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज,  जानें प्राइसेज, फीचर्स

इनमें इमर्सिव साउंड एक्सपीरिएंस मिलता है

ख़ास बातें
  • ये स्मार्ट TVs दो स्क्रीन साइज - 55 इंच और 65 इंच में हैं
  • इनमें AI फीचर्स के साथ Sony XR प्रोसेसर दिया गया है
  • ये टेलीविजंस Google TV इंटरफेस आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलते हैं
विज्ञापन
बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Sony ने भारत में Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज को लॉन्च किया है। ये स्मार्ट TVs दो स्क्रीन साइज - 55 इंच और 65 इंच में हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) फीचर्स, XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर और XR Triluminos Max कलर टेक्नोलॉजी दी गई है। इन TVs में Acoustic Surface Audio+ टेक्नोलॉजी के साथ ही Dolby Atmos और Dolby Vision के लिए सपोर्ट है। 

Sony Bravia 8 II QD-OLED TV का प्राइस, उपलब्धता 

इस QD-OLED TV सीरीज के 55 इंच वाले K-55XR80M2 मॉडल का प्राइस 2,46,990 रुपये और 65 इंच वाले K-65XR80M2 का 3,41,990 रुपये का है। इसे देश में Sony के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Sony Centre, ई-कॉमर्स साइट्स, ShopatSC वेबसाइट और चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। 

Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्ट TV सीरीज में 55 इंच और 65 इंच के स्क्रीन साइज के विकल्प हैं। ये 2,160 x 3,840 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ हैं। इनमें इमर्सिव साउंड एक्सपीरिएंस मिलता है और ये Dolby Atmos, DTS:X, DTS Digital Surround और Acoustic Surface Audio+ टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट करते हैं। इसमें AI फीचर्स के साथ Sony XR प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर पिक्चर के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए डेटा की पहचान और उसे एनालाइज कर सकता है। इन स्मार्ट टेलीविजंस में XR कॉन्ट्रास्ट बूस्टर, XR क्लीयर इमेज और XR Triluminos Max टेक्नोलॉजी मिलती है। ये टेलीविजंस Google TV इंटरफेस आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलते हैं। 

जापान की Sony की इस टेलीविजन सीरीज के साथ Sony Pictures Core मिलता है, जो मूवीज की एक लाइब्रेरी का एक्सेस देता है। इन्हें खरीदने वाले कस्टमर्स को 4K ब्लू-रे क्वालिटी में चुनिंदा फिल्मों की स्ट्रीमिंग के लिए 24 महीनों में 10 फ्री क्रेडिट मिलेंगे। इनमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, चार HDMI पोर्ट, बिल्ट-इन Chromecast, एक ऑडियो जैक और दो USB पोर्ट के विकल्प हैं। Bravia 8 II QD-OLED TV सीरीज एक स्टूडियो कैलिब्रेटेड मोड को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इन TVs को PlayStation 5 के लिए ऑप्टिमाइज किया जा सकता है। ये 120 fps पर 4K गेम्स को प्ले कर सकते हैं। इनमें वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) और Auto Low Latency Mode जैसे फीचर्स हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »