Sony Black Friday Sale ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी, जैसे Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales एवं अनधिकृत PlayStation रिटेलर्स। सेल में कंसोल पर ज्यादा-से-ज्यादा 5,000 रुपये तक की कटौती दी गई है।
Photo Credit: Sony
भारत में गेमर्स के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि PlayStation इंडिया ने अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल (Black Friday Sale) की घोषणा कर दी है, जो 21 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी। इस दौरान PS5 कंसोल, कंट्रोलर, VR-हैडसेट और गेम टाइटल्स पर भारी छूट मिलने वाली है। गेमिंग सेटअप अपग्रेड करने का यह समय है, खासकर उन लोगों के लिए जो पिछली सेल में चूक गए थे। ब्लैक फ्राइडे Sony की ओर से गेमर्स के लिए सबसे बड़ी सेल मानी जाती है। इस साल भी लगभग सभी डिवाइसेज पर जबरदस्त छूट देखने को मिल रही है। VR2 इस साल सबसे भारी डिस्काउंट पर बेचा जाएगा।
Sony के अनुसार Black Friday Sale ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगी, जैसे Amazon, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales एवं अनधिकृत PlayStation रिटेलर्स। सेल में कंसोल पर ज्यादा-से-ज्यादा 5,000 रुपये तक की कटौती दी गई है। उदाहरण के लिए, PS5 Disk Edition की MRP 54,990 रुपये से गिरकर 49,990 रुपये पर आ जाएगी। वहीं, Digital Edition की MRP 49,990 रुपये से नीचे जाकर 44,990 रुपये होगी।
एक्सेसरीज की बात करें तो, कंट्रोलर्स, हैडसेट्स और VR-हैडसेट्स पर भी अच्छे डिस्काउंट हैं। जैसे कि स्टैण्डर्ड DualSense कंट्रोलर को 6,390 रुपये के बजाय 4,390 रुपये में बेचा जा रहा है, जो 2,000 रुपये की कटौती है और PS VR2 की कीमत 44,999 रुपये से गिरकर लगभग 34,999 रुपये हो चुकी है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब VR2 पर लगभग 10,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
गेम्स की लिस्ट भी दिलचस्प है, कई लोकप्रिय PS5 गेम्स अब सिर्फ 2,000-4,000 रुपये के बीच में उपलब्ध होंगे। उदाहरण के लिए Marvel's Spider‑Man 2 लगभग 2,599 रुपये में और God of War Ragnarok करीब 2,099 रुपये में मिल रहे हैं। Tom Clancy's Ghost Recon Breakpoint का Year 1 Pass लंबे समय के बाद 1,000 रुपये से कम कीमत में बेचा जा रहा है। इच्छुक गेमर्स इसे 666 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, Cyberpunk 2077 टाइटल 1,349 रुपये (PS4,PS5) में मिल रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ