इस स्मार्टफोन के प्राइसेज और स्पेसिफिकेशंस इसके सामान्य वर्जन के समान हो सकते हैं। इसे एक नए कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है
इस स्मार्टफोन को एक नए कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने जुलाई में Realme 15 Pro 5G को पेश किया था। इस स्मार्टफोन का Game of Thrones Limited Edition भी जल्द भारत में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसेफिकेशंस Realme 15 Pro 5G के समान हो सकते हैं। हालांकि, इसे एक नए कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Realme ने देश में Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition के जल्द लॉन्च की पुष्टि की है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च की तिथि और प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन के प्राइसेज और स्पेसिफिकेशंस इसके सामान्य वर्जन के समान हो सकते हैं। Realme 15 Pro 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 33,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 35,999 रुपये और 12 GB + 512 GB का प्राइस 38,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Flowing Silver, Silk Purple और Velvet Green कलर्स में खरीदा जा सकता है।
Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Edition के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Realme 15 Pro 5G के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच फुल HD+ 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले ( 2,800 × 1,280 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 है।
Realme 15 Pro 5G की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Realme 15 Pro 5G की 7,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। हाल ही में Realme ने 15,000 mAh की दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया था। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन 50 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत