• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, इस सप्ताह होगा लॉन्च

iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, इस सप्ताह होगा लॉन्च

iQOO 15 Ultra को चीन में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। iQOO 15 Ultra को ब्लू और ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, इस सप्ताह होगा लॉन्च

Photo Credit: iQOO

इस स्मार्टफोन में गेमिंग से जुड़े कुछ फीचर्स होंगे

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 हो सकता है
  • iQOO 15 Ultra को ब्लू और ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन को चीन में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। iQOO 15 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। गेमिंग पर फोकस्ड इस स्मार्टफोन में 8T LTPO OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ होगा। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Sony 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। iQOO 15 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट Vivo की एडवांस्ड इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में सिग्नल को मजबूत रखने के लिए 29 सराउंडिंग एंटीना होंगे। इसमें कंपनी का Q3 गेमिंग चिप होगा। इस स्मार्टफोन में 24 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है। iQOO 15 Ultra को चीन में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन के रियर पैनल में हनीकॉम्ब पैटर्न है। iQOO 15 Ultra का कैमरा आइलैंड रेक्टैंगुलर दिख रहा है। इसमें तीन कैमरा दिए गए हैं और इसके साथ 'Ultra' की ब्रांडिंग है। इसमें कैमरों के नीचे LED फ्लैश है। iQOO 15 Ultra को ब्लू और ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

यह स्मार्टफोन N79 5G बैंड को सपोर्ट करेगा। इसमें बेहतर Wi-Fi कनेक्टिविटी के लिए AI Esports Signal Engine 2.0 होगा। इस स्मार्टफोन के निचले हिस्से में एक्टिव कूलिंग फैन दिख रहा है जिससे ज्यादा गेमिंग के दौरान इसमें हीट की समस्या नहीं होगी। इसे परफॉर्मेंस पर फोकस वाला स्मार्टफोन बताया गया है। इसे गेमिंग के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट और टच रिस्पॉन्स पर फोकस किया गया है। इसमें हीट डिसिपेशन सिस्टम भी होगा। iQOO 15 Ultra में 6.85 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,400 mAh की बैटरी 100 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 15 Ultra की मॉडल नंबर - V2546A के साथ लिस्टिंग हुई है। इसे सिंगल-कोर टेस्ट में 3,601 प्वाइंट मिले हैं। इससे पहले Vivo के इस सब-ब्रांड ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 45,18,403 प्वाइंट्स का कुल स्कोर मिला है। iQOO 15 Ultra को CPU टेस्ट में 13,22,001 प्वाइंट्स, GPU टेस्ट में 15,94,848 प्वाइंट्स, मेमोरी टेस्ट में 59,352 प्वाइंट्स दिए गए हैं। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »