Sony की 'फेस्टिव सेल' में PlayStation 5 पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट

यह ऑफर PS 5 फिजिकल एडिशन (CFI-2008A01X) और PS5 (CFI-2008B01X) पर लागू है। इन दोनों गेमिंग कंसोल पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है

Sony की 'फेस्टिव सेल' में PlayStation 5 पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट

इस गेमिंग कंसोल की बिक्री में अमेरिका की बड़ी हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • यह ऑफर PS 5 फिजिकल एडिशन और PS5 डिजिटल एडिशन पर लागू है
  • इन दोनों गेमिंग कंसोल पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट है
  • सोनी की यह फेस्टिव सेल 10 अक्टूबर या स्टॉक रहने तक होगी
विज्ञापन

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Sony ने भारत में अपनी 'फेस्टिव सेल' की शुरुआत की है। इसमें PlayStation 5 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सीमित अवधि के ऑफर में PS 5 के डिजिटल और फिजिकल एडिशन के प्राइस में 5,000 रुपये की कमी की गई है। सोनी की इस सेल की शुरुआत सोमवार से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स Amazon, Flipkart, क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेलर्स पर की गई है। 

यह ऑफर PS 5 फिजिकल एडिशन (CFI-2008A01X) और PS5 डिजिटल एडिशन (CFI-2008B01X) पर लागू है। इन दोनों गेमिंग कंसोल पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। PS 5 के फिजिकल एडिशन का प्राइस 54,990 रुपये का है और इस सेल में यह 49,990 रुपये में उपलब्ध है। PS 5 के डिजिटल एडिशन को 49,990 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 44,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी की यह फेस्टिव सेल 10 अक्टूबर या स्टॉक रहने तक होगी। 

सोनी ने भारत में जुलाई में PS 5 के डिजिटल एडिशन के प्राइस में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी और इसका प्राइस बढ़कर 49,990 रुपये हो गया था। देश में गेमिंग कंसोल को 39,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि, कंपनी ने PS 5 के फिजिकल एडिशन का प्राइस नहीं बढ़ाया था। 

पिछले वित्त वर्ष में Sony की प्लेस्टेशन की बिक्री घटी है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने PS5 की लगभग 1.85 करोड़ यूनिट्स की बिक्री की है। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा लगभग 2.08 करोड़ यूनिट्स का था। पिछले कुछ वर्षों में Sony ने एंटरटेनमेंट पर फोकस बढ़ाया है। जापान की Sony ने बताया था कि अमेरिका के टैरिफ लगाने से उसे मौजूदा वित्त वर्ष में लगभग JPY 100 अरब या लगभग 70 करोड़ डॉलर का असर पड़ने की आशंका है। इस वित्त वर्ष में कंपनी को लगभग JPY 1.28 लाख करोड़ का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मिलने का अनुमान है। प्लेस्टेशन 5 की बिक्री में अमेरिका की बड़ी हिस्सेदारी है। हालांकि, इन गेमिंग कंसोल की अधिकांश मैन्युफैक्चरिंग चीन में की जाती है। हाल ही में कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और न्यूजीलैंड में प्लेस्टेशन के प्राइसेज में बढ़ोतरी की थी। Rockstar Games की Grand Theft Auto VI का रिलीज टलने से भी सोनी के प्लेस्टेशन की बिक्री पर असर पड़ा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »