Smartphone Teaser

Smartphone Teaser - ख़बरें

  • Realme भारत में लॉन्च करने वाला है P4 Lite 5G, 'बजट' फोन के टीजर में दिखाई दिया डिजाइन
    Realme ने भारत में Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन को टीज किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द ही P सीरीज में नया 5G डिवाइस लॉन्च कर सकती है। सामने आए टीजर से फोन के रियर डिजाइन की झलक मिली है, जिसमें मल्टी कैमरा सेटअप दिखाई देता है। फिलहाल कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशन्स या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में आ सकता है।
  • Poco M8 5G Launch Date: भारत में इस तारीख को लॉन्च होगा Poco का 50MP कैमरा वाला स्लिम फोन
    Poco ने अपनी अपकमिंग बजट 5G स्मार्टफोन Poco M8 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि यह स्मार्टफोन 8 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले Poco लगातार टीजर्स के जरिए फोन के डिजाइन और कुछ अहम फीचर्स से पर्दा उठा रही है, जिससे साफ है कि कंपनी इस मॉडल को खास तौर पर स्लिम डिजाइन और कैमरा पर फोकस के साथ पेश करने वाली है। कंपनी की M-सीरीज भारत में बेहद पॉपुलर है, जिसका अंदाजा Poco द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों से लगाया जा सकता है, जो बताता है कि देश में अभी तक 1.3 करोड़ M-सीरीज मॉडल बेचे जा चुके हैं।
  • Poco M8 5G होगा सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का फोन! भारत में लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज
    Poco भारत में जल्द Poco M8 5G लॉन्च करने की तैयारी में है और कंपनी ने 29 दिसंबर को एक नए टीजर के जरिए इसके डिजाइन और बॉडी डिटेल्स कंफर्म कर दिए हैं। टीजर के मुताबिक, Poco M8 5G सिर्फ 7.35mm पतला होगा और इसका वजन 178 ग्राम रहेगा, जिससे यह अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम और हल्का फोन हो सकता है। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा सिस्टम मिलेगा और इसका रियर डिजाइन Redmi Note 15 5G से मिलता-जुलता नजर आ रहा है। फोन की सेल Flipkart के जरिए होगी और आने वाले दिनों में Poco इसके लॉन्च को लेकर और जानकारी साझा कर सकता है।
  • 12GB रैम, 50MP कैमरा वाला ‘Xiaomi 14 CIVI’ स्‍मार्टफोन दो रंगों में होगा लॉन्‍च!
    Xiaomi 14 CIVI : चीनी ब्रैंड Xiaomi भारत में बहुत जल्‍द Xiaomi 14 CIVI का डुअल टोन कलर वेरिएंट लॉन्‍च कर सकती है।
  • HMD लॉन्‍च करेगी Nokia का नया फीचर फोन! Nokia 3310 की होगा ‘कॉपी’
    HMD : नया फीचर फोन किस नाम और मॉडल के साथ आएगा, अभी कन्‍फर्म नहीं है। टीजर में उसकी पिक्‍सलेट इमेज दिखाई गई है।
  • Samsung Galaxy M34 5G ट्रिपल कैमरा के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च, Amazon पर दिखा टीजर
    इस स्मार्टफोन को को BIS सर्टिफ‍िकेशन मिलने की रिपोर्ट है। इसके Galaxy A34 5G स्‍मार्टफोन के समान होने की भी अटकल है, जिसे इस वर्ष मार्च में लॉन्‍च किया गया था
  • iQoo का  Neo 7 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने दिया टीजर
    डुअल सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला iQoo Neo 7 5G स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटच OS 13 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • Nubia Z17s स्मार्टफोन 12 अक्टूबर को होगा लॉन्च
    ज़ेडटीई अपने नूबिया ब्रांड के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि आने वाले नए नूबिया ज़ेड17एस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च करेगी।
  • Honor 7X 11 अक्टूबर को होगा लॉन्च, टीज़र से हुआ खुलासा
    हुवावे टर्मिनल के स्वामित्व वाले हॉनर ब्रांड ने अपने अगले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयार कर ली है। कंपनी ने आने वाले अगले हॉनर स्मार्टफोन का लॉन्च टीज़र पोस्ट किया है। नया स्मार्टफोन हॉनर 6एक्स का अपग्रेड वेरिएंट हॉनर 7एक्स होगा।
  • Gionee S10 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, इसमें हो सकते हैं चार कैमरे
    जियोनी अपने एस10 स्मार्टफोन को आज एक इवेंट में चीन में लॉन्च करेगी। जियोनी एस10 पिछले एस9 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कंपनी ने चीन की माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक इनवाइट साझा कर Gionee S10 के लॉन्च के बारे में जानकारी दी। जियोनी एस10 स्मार्टफोन को भारतीय समयानुसार 12.30 बजे से शुरू होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले हफ्ते एक टीज़र जारी कर फोन के नाम का खुलासा किया था।
  • नोकिया 9 और नोकिया 8 फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन की मिली झलक, वीडियो लीक
    भारत में मंगलवार को नोकिया 3310 फ़ीचर फोन लॉन्च किया गया। अब नोकिया के हाई-एंड हार्डवेयर के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। एक छोटे टीज़र की तरह दिख रहे वीडियो को अब हटाया जा चुका है। इस वीडियो में अभी तक लॉन्च नहीं किए गए दो नए नोकिया डिवाइस को देखा जा सकता है। सबसे ख़ास बात है कि एक स्मार्टफोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप दिख रहा है।
  • एचटीसी यू 11 में होगी '360 रियल-लाइफ रिकॉर्डिंग', टीज़र से हुआ खुलासा
    एचटीसी मंगलवार को आयोजित होने वाले एक इवेंट में एचटीसी यू 11 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लेकिन लगता है कि कंपनी इस फोन के ख़ास फ़ीचर को लेकर बेहद उत्साहित है और गुरुवार को एचटीसी ने आने वाले फोन का आधिकारिक टीज़र जारी किया। अपने टीज़र में, कंपनी का कहना है कि एचटीसी यू 11 में '360 रियल-लाइफ रिकॉर्डिंग' क्षमता के साथ आएगा।
  • एचटीसी यू का नया टीज़र जारी, इस ख़ास फ़ीचर के बारे मेंं जानकारी मिली
    एचटीसी ने पिछले हफ्ते एक टीज़र जारी कर आने वाले स्मार्टफोन एचटीसी यू के लॉन्च की तारीख की जानकारी दी थी। अब कंपनी ने एचटीसी यू 11 का एक नया टीज़र जारी कर दिया है। एचटीसी यू 11 स्मार्टफोन को 16 मई को ताइवान में लॉन्च किया जाएगा। एचटीसी यू की लीक तस्वीरों से एक ग्लास रियर और फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा हुआ था।
  • एचटीसी सोमवार को देगी 'सरप्राइज़', लॉन्च हो सकता है एचटीसी वन एक्स10
    ताइवान की हैंडसेट निर्माता कंपनी एचटीसी ने सोमवार को एक टीज़र के जरिए ऐलान किया। कंपनी जल्द एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है। एचटीसी ताइवान के फेसबुक पर एक तस्वीर के साथ एक टैगलाइन ''स्प्रिंग इज़ कमिंग'' पोस्ट कर खुलासा किया गया जबकि तारीख का भी जिक्र है।
  • 10000 एमएएच बैटरी वाला यह स्मार्टफोन अब होगा ज्यादा पतला, और भी तेज
    चीनी कंपनी ओकीटेल पिछले साल अपने के10000 स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी थी। यह स्मार्टफोन 10000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। बड़ी बैटरी के कारण स्मार्टफोन की मोटाई से कंपनी को समझौता करना पड़ा था। कंपनी इस शिकायत को दूर करने का विचार कर रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »