नोकिया 9 और नोकिया 8 फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन की मिली झलक, वीडियो लीक

भारत में मंगलवार को नोकिया 3310 फ़ीचर फोन लॉन्च किया गया। अब नोकिया के हाई-एंड हार्डवेयर के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। एक छोटे टीज़र की तरह दिख रहे वीडियो को अब हटाया जा चुका है। इस वीडियो में अभी तक लॉन्च नहीं किए गए दो नए नोकिया डिवाइस को देखा जा सकता है। सबसे ख़ास बात है कि एक स्मार्टफोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप दिख रहा है।

नोकिया 9 और नोकिया 8 फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन की मिली झलक, वीडियो लीक
विज्ञापन
भारत में मंगलवार को नोकिया 3310 फ़ीचर फोन लॉन्च किया गया। अब नोकिया के हाई-एंड हार्डवेयर के बारे में इंटरनेट पर जानकारी लीक हुई है। एक छोटे टीज़र की तरह दिख रहे वीडियो को अब हटाया जा चुका है। इस वीडियो में अभी तक लॉन्च नहीं किए गए दो नए नोकिया डिवाइस को देखा जा सकता है। सबसे ख़ास बात है कि एक स्मार्टफोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप दिख रहा है।

इस टीज़र वीडियो को सबसे पहले जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने देखा। वेंचरबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वीडियो को पहले नोकिया के साथ काम कर चुके और अब एचएमडी के साथ काम कर रहे एक फोटोग्राफर ने वीडियो शेयरिंग वेबसाइट पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में जहां नोकिया 3 और नोकिया 5 स्मार्टफोन भी देखे जा सकते हैं। लेकिन बांयीं तरफ़ दिख रहे दो स्मार्टफोन अभी तक कंपनी द्वारा पेश नहीं किए गए हैं। इस वीडियो में नोकिया 6 स्मार्टफोन पूरी तरह से गायब है। इस लीक वीडियो में सबसे ख़ास है सबसे बांयीं तरफ़ मौज़ूद डिवाइस में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप का दिखना। नोकिया 9 में भी रियर पर डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है, इसलिए हो सकता है कि वीडियो में दिख रहा डिवाइस नोकिया 9 ही हो। नोकिया 9 में एक 22 मेगापिक्सल डुअल लेंस रियर कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ है जो कार्ल ज़ेसिस लेंस के साथ आएगा। फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

पिछले महीने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 9 स्मार्टफोन के 7.1.2 नूगा पर चलने की उम्मीद है। और इसमें एक 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने की उम्मीद है।

बांयीं तरफ़ से दूसरे स्मार्टफोन के नोकिया 8 होने की संभावना है। इस फोन में एक 5.7 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में एक 24 मेगापिक्सल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए एक 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

इवान ब्लास का कहना है कि यह फोन थोड़े कमतर स्पेसिफिकेशन वाला नोकिया 7 भी हो सकता है। लेकिन इस फोन के नोकिया 6 से ज़्यादा हाई-एंड वेरिएंट होने की उम्मीद है।

हालांकि यह वीडियो सही लगता है, लेकिन हमारी सलाह है कि कंपनी द्वारा किसी आधिकारिक जानकारी मिलने तक इंतज़ार करें।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  5. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  7. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  8. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  9. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  10. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »