Gionee S10 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, इसमें हो सकते हैं चार कैमरे

जियोनी अपने एस10 स्मार्टफोन को आज एक इवेंट में चीन में लॉन्च करेगी। जियोनी एस10 पिछले एस9 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कंपनी ने चीन की माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक इनवाइट साझा कर Gionee S10 के लॉन्च के बारे में जानकारी दी। जियोनी एस10 स्मार्टफोन को भारतीय समयानुसार 12.30 बजे से शुरू होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले हफ्ते एक टीज़र जारी कर फोन के नाम का खुलासा किया था।

Gionee S10 स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, इसमें हो सकते हैं चार कैमरे
ख़ास बातें
  • जियोनी एस10 आज चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • लॉन्च इवेंट 12.30 बजे शुरू होगा
  • फोन में चार कैमरे होने की उम्मीद है
विज्ञापन
जियोनी अपने एस10 स्मार्टफोन को आज एक इवेंट में चीन में लॉन्च करेगी। जियोनी एस10 पिछले एस9 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। कंपनी ने चीन की माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक इनवाइट साझा कर Gionee S10 के लॉन्च के बारे में जानकारी दी। जियोनी एस10 स्मार्टफोन को भारतीय समयानुसार 12.30 बजे से शुरू होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पिछले हफ्ते एक टीज़र जारी कर फोन के नाम का खुलासा किया था। पहले जारी किए गए टीज़र के मुताबिक, चीनी कंपनी ने पुष्टि की थी कि स्मार्टफोन का नाम एस10 होगा। इस टीज़र से फोन में 4 कैमरे होने का पता चला था। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक फोन में एक 16 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप होगा। फ्रंट की बात करें तो, कंपनी 20 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल कैमरा सेटअप दे सकती है। टीना लिस्टिंग से सामने आई जानकारी, पहले आई एक लीक से मिलती है जिसमें जियोनी एस10 में चार कैमरे होने का पता चला था। नई लिस्टिंग से भी फ्रंट व रियर डुअल कैमरा सेटअप के लिए समान स्पेसिफिकेशन होने का खुलासा हुआ है। नई टीना लिस्टिंग से फोन के बारे में एक और ख़ास फ़ीचर का पता चला है कि फोन को 6 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जबकि पहले 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ था। गौर करने वाली बात है कि, नई लिस्टिंग से फोन में 3450 एमएएच बैटरी होने का पता भी चला है।

इससे पहले सर्टिफिकेशन साइट टीना पर हुई लिस्टिंग से लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, जियोनी एस10ब स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।

कैमरे की बात करें तो, फोन में पहले दो 13 मेगापिक्सल रियर सेंसर वाला एक डुअल-कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए एक 16 मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद थी। लिस्ट किए गए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, जियोनी एस10 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 128 जीबी तक एक्सपेंडेबल) होने का पता चला था। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 3700  एमएएच की बैटरी होगी और फोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट हो सकता है।

इससे पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेगा। स्मार्टफोन की लीक तस्वीरों के अनुसार, फोन का डिज़ाइन सामान्य होगा। और इसके रियर पर ऊपर व नीचे एंटीना लाइन के साथ बीच में जियोनी का गोल आकार वाला लोगो होगा। बहरहाल, अभी ये सभी जानकारी आधिकारिक नहीं हैं और कंपनी द्वारा फोन को लॉन्च किए जाने तक हमें इंतज़ार करना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »