iQoo का  Neo 7 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने दिया टीजर

कंपनी ने "प्रो" ब्रांडेड iQoo Neo स्मार्टफोन का टीजर पोस्ट किया है। यह फरवरी में देश में लॉन्च किए गए iQoo Neo 7 5G का प्रीमियम वर्जन हो सकता है

iQoo का  Neo 7 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने दिया टीजर

यह फरवरी में देश में लॉन्च किए गए iQoo Neo 7 5G का प्रीमियम वर्जन हो सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी के टीजर से इसके Neo 7 Pro होने का संकेत मिल रहा है
  • इसे जल्द देश में लॉन्च करने की जानकारी दी गई है
  • iQoo Neo 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQoo अपने Neo 7 Pro स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने "प्रो" ब्रांडेड iQoo Neo स्मार्टफोन का टीजर पोस्ट किया है। यह फरवरी में देश में लॉन्च किए गए iQoo Neo 7 5G का प्रीमियम वर्जन हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने iQoo Neo 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। 

iQoo के CEO, Nipun Marya की ओर से ट्विटर पर शेयर किए गए टीजर में इमेज के बीच में "Neo" है और इसके ऊपर और नीचे "7" और "P" दिख रहा है। टीजर से इसके Neo 7 Pro होने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है और ट्वीट में कहा है कि इसे जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। 

कंपनी के iQoo Neo 7 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया था। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर है। यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिससे यह केवल 10 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। iQoo Neo 7 5G का लॉन्च पर प्राइस 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,999 रुपये था। इसके 12 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 33,999 रुपये है। इसे फ्रॉस्ट ब्लू और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर्स में पेश किया गया था। डुअल सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला iQoo Neo 7 5G स्‍मार्टफोन, एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड फनटच OS 13 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्‍सल का है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ सेंसर मिलता है। इसके रियर कैमरा में पोर्ट्रेट, नाइट, मैक्रो, टाइम-लैप्स फोटोग्राफी, स्लो मोशन, पैनोरमा और डुअल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स हैं। इसमें 256GB तक UFS3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, OTG, NFC, GPS और USB टाइप- C पोर्ट मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 120 W फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • Powerful SoC
  • Great battery life
  • Good primary camera
  • Extended software support
  • कमियां
  • Competition offers better build quality
  • Camera setup not very versatile
  • No IP rating
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  3. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  4. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  5. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  6. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  7. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  8. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  9. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  10. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »