Honor 7X 11 अक्टूबर को होगा लॉन्च, टीज़र से हुआ खुलासा

हुवावे टर्मिनल के स्वामित्व वाले हॉनर ब्रांड ने अपने अगले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयार कर ली है। कंपनी ने आने वाले अगले हॉनर स्मार्टफोन का लॉन्च टीज़र पोस्ट किया है। नया स्मार्टफोन हॉनर 6एक्स का अपग्रेड वेरिएंट हॉनर 7एक्स होगा।

Honor 7X 11 अक्टूबर को होगा लॉन्च, टीज़र से हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • हॉनर 7एक्स, 6एक्स का अपग्रेड वेरिएंट होगा
  • इस फोन का लॉन्च टीज़र वीबो पर पोस्ट किया गया
  • फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होने की उम्मीद है
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल के स्वामित्व वाले हॉनर ब्रांड ने अपने अगले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयार कर ली है। कंपनी ने आने वाले अगले हॉनर स्मार्टफोन का लॉन्च टीज़र पोस्ट किया है। नया स्मार्टफोन हॉनर 6एक्स का अपग्रेड वेरिएंट हॉनर 7एक्स होगा। दो रियर कैमरे वाला हॉनर 6एक्स इसी साल जनवरी में भारत में लॉन्च हुआ था।

हॉनर ने चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर इनवाइट टीज़र पोस्ट किया। इस टीज़र में बताया गया है कि Honor 7X स्मार्टफोन 11 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इनवाइट टीज़र में बड़े-बड़े अक्षरों में 7X का इस्तेमाल किया गया है। इस इनवाइट में एक टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है, “Want to see farther than ordinary people? Higher? Wider? Everywhere is your world”. अनुमान है कि फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला एंटायरव्यू डिस्प्ले होगा। इस साल आने वाले अधिकतर स्मार्टफोन में अब करीब बेज़ल लेस डिस्प्ले का इस्तेमाल ही किया जा रहा है।
 
honor 7x launch teaser

हाल ही में हॉनर 7एक्स स्मार्टफोन को चीन की 3सी सर्टिफिकेशन पर देखा गया। हॉनर 7एक्स में 5.5 इंच फुलएचडी+ (1080x2160) डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो पतले बेज़ल लेस के साथ आएगा। फोन में हुवावे का हाईसिलिकॉन 64-बिट ऑक्टा-कोर किरिन 670 प्रोसेसर हो सकता है। फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेगा जिसके ऊपर 5.1 ईएमयूआई स्किन होगी। क्योंकि हुवावे द्वारा अभी तक इमोशन यूआई का नया वर्ज़न लॉन्च किया जाना बाकी है। हॉनर 7एक्स की कीमत 15,000 रुपये से 18,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। बता दें कि ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट पर आधारित है और कंपनी द्वारा लॉन्च के समय आधिकारिक जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  2. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  3. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  5. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  6. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  7. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  8. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  10. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »