HMD लॉन्‍च करेगी Nokia का नया फीचर फोन! Nokia 3310 की होगा ‘कॉपी’

HMD : पिछले महीने आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC 2024) में एचएमडी ने अपने फ्चूयर प्‍लान्‍स शेयर किए थे।

HMD लॉन्‍च करेगी Nokia का नया फीचर फोन! Nokia 3310 की होगा ‘कॉपी’

कंपनी ने एक टीजर शेयर किया है, जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह Nokia 3310 का रिफ्रेश मॉडल होगा।

ख़ास बातें
  • एमडी ग्‍लोबल ने शेयर की टीजर इमेज
  • जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है नया नोकिया फोन
  • यह Nokia 3310 का 2024 वर्जन हो सकता है
विज्ञापन
नोकिया फोन्‍स का लाइसेंस रखने वाली HMD ग्‍लोबल एक नया फीचर फोन लॉन्‍च कर सकती है। कंपनी ने एक टीजर शेयर किया है, जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह Nokia 3310 का रिफ्रेश मॉडल होगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स' (X) पर जो झलक दिखाई है, उससे लगता है कि अपकमिंग ड‍िवाइस एक नोकिया फोन होगी। दिलचस्‍प यह भी है कि कंपनी, HMD ब्रैंड वाले डिवाइस लॉन्‍च करने की तैयारी में है।  नया फीचर फोन किस नाम और मॉडल के साथ आएगा, अभी कन्‍फर्म नहीं है। टीजर में उसकी पिक्‍सलेट इमेज दिखाई गई है। यह Nokia 3310 से मिलती-जुलती है। मुमकिन है कि आने वाले दिनों में नए नोकिया फोन की ज्‍यादा डिटेल सामने आएंगी। 

पिछले महीने आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस (MWC 2024) में एचएमडी ने अपने फ्चूयर प्‍लान्‍स शेयर किए थे। बताया था कि वह Mattel के साथ साझेदारी के तहत इस साल के अंत में बार्बी-ब्रैंडेड फ्लिप (Barbie Flip Phone) फोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपकमिंग रेट्रो फीचर फोन की ओर इशारा करने वाली एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें पता चला था कि फोन पिंक कलर में आएगा। 
 

MWC 2024 में ही HMD ने अपने रीब्रांडिंग प्लान की भी पुष्टि की थी। कहा था कि वह एचएमडी डिवाइस लाएगी और नोकिया फोन बेचना भी जारी रखेगी। कंपनी का कहना था कि वह ऐसे फोन बनाएगी जो "किफायती, सुंदर, डिजायेबल और रिपेयरेबल होंगे।"

पिछले महीने ही Nokia के 17 नए स्मार्टफोन्‍स की जानकारी मिली थी, जिन्‍हें IMEI डेटाबेस में स्पॉट किया गया था। 
Nokia और HMD ने साल 2016 में 10 साल के लिए HMD Global के साथ डील साइन की थी। यह डील 2026 तक चलने वाली है। यानी एचएमडी अभी नोकिया मोबाइल्‍स को लॉन्च करती रहेगी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »