10000 एमएएच बैटरी वाला यह स्मार्टफोन अब होगा ज्यादा पतला, और भी तेज

10000 एमएएच बैटरी वाला यह स्मार्टफोन अब होगा ज्यादा पतला, और भी तेज
ख़ास बातें
  • टीज़र में जानकारी दी गई है कि यह जल्द लॉन्च होगा
  • नया स्मार्टफोन पिछले वर्ज़न से पतला होगा
  • के10000एस में मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
चीनी कंपनी ओकीटेल पिछले साल अपने के10000 स्मार्टफोन को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी थी। दरअसल, यह स्मार्टफोन 10000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। ओकीटेल का यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्ज़िंग को सपोर्ट करता है, यानी इसका इस्तेमाल पावरबैंक के तौर पर किया जा सकता है। हालांकि, बड़ी बैटरी के कारण स्मार्टफोन की मोटाई से कंपनी को समझौता करना पड़ा था। अब जानकारी मिली है कि इस शिकायत को दूर करने के लिए कंपनी अपने इस फोन को अपडेट करने पर विचार कर रही है। नया फोन ज्यादा पतले डिज़ाइन और तेज प्रोसेसर के साथ आएगा।

कंपनी के टीज़र के मुताबिक, वह जल्द ही ओकीटेल के10000एस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके जरिए मोटाई और ज्यादा वज़न जैसी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। कंपनी इसके डिजाइन में भी बदलाव करेगी। पता चला है कि इसमें मेटल डिजाइन को कम करके चमड़े का ज्यादा इस्तेमाल होगा।

ओकीटेल के10000एस में कंपनी पुराने मीडियाटेक एमटी6735 चिपसेट की जगह मीडियाटेक हीलियो पी20 प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी।

वैसे, ज्यादा जानकारी के लिए हमें कंपनी के आधिकारिक बयान का इंतज़ार करना होगा। अभी कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में कुछ भी नहीं पता है। याद रहे कि ओकीटेल के10000 की कीमत 239.99 डॉलर (करीब 16,000 रुपये) थी। अगर इसे ध्यान में रखा जाए तो नए वेरिएंट का भी दाम इसी के आसपास होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
  3. OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. सर्दियां आ गई हैं! रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय जान लें सुरक्षा से जुड़ी ये जरूरी बातें
  5. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  6. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  8. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  9. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  10. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »