• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेईको प्रो 3 स्मार्टफोन 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 8 जीबी रैम से लैस होने की खबर

लेईको प्रो 3 स्मार्टफोन 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 8 जीबी रैम से लैस होने की खबर

लेईको प्रो 3 स्मार्टफोन 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 8 जीबी रैम से लैस होने की खबर
विज्ञापन
लेईको के आने वाले स्मार्टफोन प्रो 3 को लेकर खबरें जोरों पर हैं। हाल ही में इस स्माटफोन के दो वेरिएंट होने का पता चला था। अब कंपनी ने लेईको प्रो 3 स्मार्टफोन का टीज़र जारी कर दिया है। इस टीज़र में कंपनी ने फोन के लॉन्च की तारीख खुलासा भी कर दिया है।

प्लेफुलड्रॉयडडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, लेईको प्रो 3 का एक टीज़र ऑनलाइन जारी हुआ है। इस प्रमोशनल टीज़र में कंपनी ने फोन की बैटरी को दिखाया है और लिखा है 'बिगर दैन बिगर (बड़े से बड़ा)'। इस टीज़र में कंपनी ने पूरी तरह से फोन की बैटरी को दिखाने की कोशिश की है और इसके बैकग्राउंड में बैटरी के एक सेल को देखा जा सकता है। इस टीज़र तस्वीर में एक बैटरी को ऊपर से एक ऐप्पल लोगो पर गिरता दिखाया गया है और गिरने के बाद खून बिखरा हुआ देखा जा सकता है। इससे संकेत मिलता है कि लेईको प्रो 3 की बैटरी लाइफ ऐप्पल आईफोन 7 और ऐप्पल आईफोन 7 प्लस से ज्यादा होगी। नए टीज़र में लेईको ने जानकारी दी है कि लेईको प्रो 3 स्मार्टफोन 21 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
 

अगर किसी और स्मार्टफोन निर्माता द्वारा टीज़र में ऐप्पल लोगो का इस्तेमाल इस तरह किया गया होता तो हम इसे फर्ज़ी कह सकते थे। लेकिन इससे पहले लेईको ने लेटीवी के लॉन्च के समय ऐप्पल की तुलना हिटलर से कर दी थी।

इससे पहले लेईको प्रो 3 स्मार्टफोन की तस्वीर लीक हुई थी। इसके अलावा यह फोन 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम के साथ दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस वेरिएंट में 5.7 इंच क्वाड एचडी डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होने का भी खुलासा इस लीक से हुआ है।  6 जीबी रैम वेरिएंट में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस फोन में 4070 एमएएच बैटरी होगी। इन दोनों वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco Pro 3, LeEco smartphone, LeEco mobile, LeEco pro 3 teaser
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »