Siri

Siri - ख़बरें

  • iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
    Apple Maps के जरिए आप बिना आईफोन को छुए सिर्फ Siri के जरिए सड़क पर नजर आने वाली किसी घटना, एक्सीडेंट, रोड पर काम और रुकावट आदि को रिपोर्ट कर सकते हैं। अगर आपका आईफोन iOS 14.5 या उससे ऊपर चल रहा है तो आपको कोई खास सेटिंग में बदलाव करने की जरूरत नहीं है। मैप्स को इस्तेमाल करते हुए सिरी के जरिए आसानी से घटना के बारे में बता सकते हैं।
  • Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
    Apple फिर से छंटनियां करने जा रही है। कंपनी अपने विभिन्न विभागों से कर्मचारियों को कम कर रही है। इसमें मुख्य रूप से Siri डिजिटल असिस्टेंट और Vision Pro हैडसेट टीम से जुड़े कर्मचारी शामिल बताए गए हैं।
  • iOS 27 Public Beta: Apple ने नए iOS 27 का बीटा वर्जन किया रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड
    Apple ने अपने यूजर्स के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर iOS 27 का Public Beta वर्जन रोल आउट कर दिया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को कंपनी ने WWDC 2026 में पेश किया था। अब इसका बीटा वर्जन पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया गया है। यानी यूजर अब डेवलपर अकाउंट के बिना ही इसके नए फीचर्स को इस्तेमाल करके देख पाएंगे।
  • iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
    Apple ने अभी iPhone 18 Pro सीरीज की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए मॉडल्स में A20 Pro चिप, 12GB RAM, नई LTPO Plus OLED डिस्प्ले और बेहतर AI फीचर्स मिल सकते हैं। Apple Siri को भी बड़े AI अपग्रेड के साथ पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा कैमरे में Variable Aperture सिस्टम, बड़ा बैटरी पैक और नया C2 Modem मिलने की चर्चा है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि कीमत में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
  • iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
    Apple ने WWDC 2026 के दौरान iOS 27 लॉन्च किया है। नए अपडेट में Siri AI, Apple Intelligence फीचर्स, Liquid Glass डिजाइन और Safari समेत कई ऐप्स के लिए नए टूल्स दिए गए हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए कई मॉडल्स को iOS 27 अपडेट मिलेगा। हालांकि सभी AI फीचर्स हर डिवाइस पर उपलब्ध नहीं होंगे। डेवलपर बीटा फिलहाल जारी हो चुका है, जबकि पब्लिक बीटा जुलाई में और स्टेबल अपडेट सितंबर में आने की उम्मीद है।
  • WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
    एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस WWDC 2026 में Apple ने एआई से लेकर नए सिरी, सेफ्टी फीचर्स और फोटो एडिटिंग टूल को लेकर घोषणाएं की हैं। Apple ने परफॉर्मेंस में सुधार, AI बेस्ड फीचर्स और बेहतर Apple इंटेलिजेंस इंटीग्रेशन के साथ iOS 27 को पेश किया है। Apple ने पूरी तरह से री-डिजाइन एआई-बेस्ड Siri पेश कर दिया है। इसमें बातचीत करने की क्षमता, कॉन्टेक्स्ट समझने की क्षमता और ऐप के साथ बेहतर इंटीग्रेशन को शामिल किया गया है।
  • WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
    iOS 27 को Apple ने WWDC 2026 में पेश कर दिया है। कंपनी ने मुख्य रूप से Siri AI, ऑन डिवाइस Apple Intelligence, और कैमरा अपडेट्स पर फोकस किया है। यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट सितंबर में रोल आउट होने की बात कही गई है। यह iPhone 11 और उससे ऊपर के वर्जन पर सपोर्टेड होगा।
  • Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
    Apple WWDC 2026 में कंपनी ने अपने सॉफ्टवेयर अपडेट्स का पिटारा खोल दिया है। एपल ने अपने एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में अपने नए सॉफ्टवेयर ईकोसिस्टम से पर्दा उठाया है। कंपनी ने Siri में बड़े बदलाव किए हैं। यह अब एक स्टैंडअलोन ऐप की तरह आता है जिसमें एक डार्क थीम वाला चैटबॉट स्टाइल UI दिया गया है। इसी के साथ Apple Intelligence पर कंपनी ने खास फोकस किया है।
  • WWDC 2026: Apple ने कन्फर्म की इवेंट की तारीख, iOS 27 और AI वाले Siri पर रहेंगी नजरें!
    Apple ने आधिकारिक तौर पर WWDC 2026 इवेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह इवेंट 8 जून से 12 जून 2026 तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस दौरान iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 और दूसरे सॉफ्टवेयर अपडेट्स पेश कर सकती है। इस साल इवेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट नया AI आधारित Siri असिस्टेंट माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि Apple Gemini-पावर्ड Siri पेश कर सकती है, जो पहले से ज्यादा कन्वर्सेशनल होगा। कंपनी के मुताबिक WWDC 2026 ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जबकि Apple Park में स्पेशल इन-पर्सन इवेंट भी रखा जाएगा।
  • क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? तुरंत बदल दें ये 5 सेटिंग्स
    आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स की प्राइवेसी सबसे बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। कई बार किसी प्रोडक्ट या जगह के बारे में बात करने के बाद उसी से जुड़े Ads सोशल मीडिया पर दिखने लगते हैं। इसकी बड़ी वजह माइक्रोफोन एक्सेस, लोकेशन ट्रैकिंग और पर्सनलाइज्ड विज्ञापन जैसी सेटिंग्स हो सकती हैं। यूजर्स Hey Google और Hey Siri जैसे फीचर्स बंद करके, माइक्रोफोन परमिशन चेक करके और ट्रैकिंग सेटिंग्स बदलकर अपनी प्राइवेसी बेहतर कर सकते हैं। इसके अलावा Android और iPhone दोनों में Ads ट्रैकिंग बंद करने और ऐप परमिशन सीमित करने के विकल्प भी मिलते हैं।
  • ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
    Meta अब WhatsApp को कार तक लाने की तैयारी में है। कंपनी ने Apple CarPlay के लिए WhatsApp का नेटिव ऐप बीटा टेस्टर्स के लिए रोलआउट कर दिया है। इस नए एक्सपीरियंस में यूजर्स को चैट लिस्ट, कॉल हिस्ट्री और फेवरेट्स जैसे बेसिक फीचर्स मिलेंगे, लेकिन फोकस पूरी तरह वॉइस इंटरैक्शन पर रहेगा। यूजर Siri की मदद से मैसेज भेज और कॉल कर सकते हैं। फिलहाल इसमें एडवांस फीचर्स जैसे स्टिकर्स या फुल वॉइस मैसेज सपोर्ट नहीं दिया गया है।
  • Apple और Google के बीच डील, Siri होगा ज्यादा एडवांस, क्या होगा iPhone यूजर्स के डाटा के साथ?
    Apple एडवांस सिरी फीचर्स जैसे कि पर्सनलाइजेशन, कंवर्सेशन और एआई बेस्ड टास्क का सपोर्ट करने के लिए Google Gemini AI मॉडल का उपयोग करेगा। Google बेसिक एआई टेक्नोलॉजी प्रदान करेगा, वहीं iPhone, iPad और Mac के लिए मॉडल को डिप्लॉय, इंटीग्रेट और कस्टमाइज करने का कंट्रोल एप्पल के पास रहेगा।
  • Apple Upcoming Products 2026: केवल iPhones नहीं, ऐप्पल लीग से हटकर लॉन्च करेगा कई नए गैजेट्स
    Apple 2026 में अपने मौजूदा प्रोडक्ट्स के साथ-साथ कई नई कैटेगरी में एंट्री कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Smart Home Hub, Face ID वाला Smart Doorbell, लो-कॉस्ट MacBook, पहला Foldable iPhone और AR Smart Glasses पर काम कर रही है। Smart Home Hub में टच डिस्प्ले और Siri इंटीग्रेशन मिलने की बात कही जा रही है, जबकि Foldable iPhone को iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, ये सभी जानकारियां फिलहाल लीक्स और इंडस्ट्री रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और Apple की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
  • iOS 27 अपडेट: स्मार्ट AI Siri से लेकर परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस, जानें Apple क्या कुछ करेगा शामिल
    Apple ने इस साल के आखिर में Siri को बेहतर बनाने का प्लान बनाया है, जिसके चलते डिजिटल एसिस्टेंट को कंपनी के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले चैटबॉट में बदल दिया जाएगा। इससे साथ ही एप्पल ओपनएआई और गूगल जनरेटिव एआई की टक्कर देने के लिए तैयार हो जाएगा। iOS 27 को Apple द्वारा जून में आयोजित होने वाले WWDC 2026 में पेश किए जाने की उम्मीद है, जिसके बाद डेवलपर बीटा वर्जन जारी किया जाएगा।
  • iPhone में आया गेम-चेंजर फीचर, Siri को बदल सकेंगे यूजर्स, लेकिन केवल...
    iOS 26.2 बीटा 3 में कंपनी ने ऐसा सिस्टम जोड़ना शुरू कर दिया है, जिससे जापान के iPhone यूजर्स साइड बटन से Siri की जगह थर्ड-पार्टी वॉयस असिस्टेंट को लॉन्च कर सकेंगे। डेवलपर डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, यह फीचर सिर्फ तभी काम करेगा जब यूजर का अकाउंट रीजन जापान सेट हो और डिवाइस भी वहीं मौजूद हो। माना जा रहा है कि यह कदम जापान की नई रेग्युलेटरी गाइडलाइंस का पालन करने के लिए उठाया गया है।

Siri - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »