• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Siri की छुट्टी! Apple ला रहा है नया Answer Engine, बदल देगा iPhone का एक्सपीरिएंस

Siri की छुट्टी! Apple ला रहा है नया Answer Engine, बदल देगा iPhone का एक्सपीरिएंस

Apple का ये नया इंजन वेब क्रॉल करके प्रश्न का जवाब देगा, कुछ-कुछ ChatGPT या Google Gemini की तरह।

Siri की छुट्टी! Apple ला रहा है नया Answer Engine, बदल देगा iPhone का एक्सपीरिएंस

Apple Intelligence अभी जो सर्विस दे रहा है, उसमें सीधे जवाब देने वाला एलीमेंट मिसिंग है

ख़ास बातें
  • Apple ने चुपचाप ChatGPT जैसा Answer Engine बनाया
  • नया इंजन यूज़र को सीधा जवाब देगा, वेब लिंक पर भेजने की जरूरत नहीं होगी
  • iPhone यूजर्स के लिए 2026 तक लॉन्च होने की उम्मीद
विज्ञापन

Apple चुपचाप एक नया कन्वर्सेशनल AI सिस्टम तैयार कर रहा है, जिसे कंपनी ने अंदर ही अंदर “Answer Engine” नाम दिया है। ये सिस्टम Siri, Safari और Spotlight जैसे ऐप्स में इंटीग्रेट किया जाएगा ताकि यूजर को डायरेक्ट जवाब मिल सके, बिना किसी वेब लिंक पर भेजे। इस प्रोजेक्ट पर Apple की नई टीम काम कर रही है, जिसका नाम AKI (Answers, Knowledge and Information) है। टीम को Robby Walker लीड कर रहे हैं, जो पहले Siri डिविजन में थे।

Bloomberg के मार्क गुरमन के न्यूजलेटर के मुताबिक, Apple का ये नया इंजन वेब क्रॉल करके प्रश्न का जवाब देगा, कुछ-कुछ ChatGPT या Google Gemini की तरह। Siri की सबसे बड़ी कमी यही थी कि वो यूजर को सीधे जवाब नहीं देता था, अब Apple उसी को ठीक करना चाहता है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनी एक अलग ऐप भी बना सकती है जो इस AI इंजन पर बेस्ड होगा और साथ में Siri, Safari और Spotlight को भी पावर देगा।

Apple Intelligence अभी जो सर्विस दे रहा है, उसमें Genmoji, नोट समरी और स्मार्ट रिप्लाईज जैसे फीचर्स तो हैं, लेकिन सीधे जवाब देने वाला एलीमेंट मिसिंग है। Answer Engine इसी गैप को भरने की कोशिश है। कंपनी इंजीनियर्स भी हायर कर रही है जो AI और सर्च एल्गोरिद्म में स्पेशलाइज्ड हों ताकि इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

इस प्रोजेक्ट के पीछे एक और बड़ा कारण है Apple का Google के साथ चल रहा सर्च डील, जिस पर US में लीगल प्रेशर है। ऐसे में Apple को खुद का इंजन बनाना जरूरी हो गया है। कंपनी इस सिस्टम को कथित तौर पर 2026 की शुरुआत तक रोल आउट कर सकती है।

Apple का Answer Engine एक प्राइवेसी-फोकस्ड सिस्टम बताया जा रहा है, जो कंपनी के सर्वर पर ही रन करेगा और यूजर डेटा को बाहर शेयर नहीं किया जाएगा। Siri को और ज्यादा स्मार्ट और बात-चीत करने के लिए रेडी बनाने की ये एक बड़ी कोशिश है, लेकिन ये कितनी कामयाब होगी, ये तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।

Apple का Answer Engine क्या है?

ये एक नया AI सिस्टम है जो Siri, Safari और Spotlight में सीधे जवाब देगा।

क्या ये ChatGPT की तरह काम करेगा?

हां, Apple इसे कन्वर्सेशनल सर्च के लिए तैयार कर रहा है, ChatGPT जैसा।

ये फीचर कब तक लॉन्च होगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 की शुरुआत तक इसका रोलआउट हो सकता है।

क्या Answer Engine एक अलग ऐप होगा?

हो सकता है Apple इसे एक अलग ऐप के रूप में भी लॉन्च करे, लेकिन कन्फर्म नहीं है।

क्या Siri बंद हो जाएगी?

नहीं, Siri ही इस Answer Engine से पावर मिलेगी और और ज्यादा स्मार्ट बनेगी।

इससे प्राइवेसी पर असर पड़ेगा?

नहीं, Apple का प्लान है कि ये सिस्टम पूरी तरह उसके खुद के सर्वर पर रन करे।

क्या Answer Engine फ्री होगा?

अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं आई है कि ये फ्री होगा या सब्सक्रिप्शन बेस्ड।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »