Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को लेकर Apple पर हुआ केस, जानें पूरा मामला

Apple पर अपने Apple इंटेलिजेंस फीचर से संबंधित गलत विज्ञापन के आरोपों के चलते सैन जोस में यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक केस दर्ज हो गया है।

Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को लेकर Apple पर हुआ केस, जानें पूरा मामला

Photo Credit: Apple

एप्पल ने WWDC 2024 के दौरान Apple इंटेलिजेंस पेश किए।

ख़ास बातें
  • Apple पर अपने Apple इंटेलिजेंस फीचर के चलते यूएस में केस हुआ है।
  • Apple के मार्केटिंग कैंपेन ने एक दमदार उम्मीद पैदा की थी।
  • केस उन यूजर्स के लिए फाइनेंशियल डैमेज की मांग करता है।
विज्ञापन
Apple पर अपने Apple इंटेलिजेंस फीचर से संबंधित गलत विज्ञापन के आरोपों के चलते सैन जोस में यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक केस दर्ज हो गया है। केस में दावा किया गया है कि Apple ने एडवांस AI कैपेबिलिटिज को प्रमोट करके यूजर्स को गुमराह किया, जो खरीद के समय उपलब्ध नहीं थीं या तो देरी से उपलब्ध थीं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Apple पर हुआ केस


Apple के मार्केटिंग कैंपेन ने एक दमदार उम्मीद पैदा की थी कि iPhone 16 सीरीज के रिलीज होने पर AI बेस्ड Siri अपग्रेड समेत Apple इंटेलिजेंस फीचर्स उपलब्ध होंगे। हालांकि, इनमें से कई फीचर्स देरी से उपलब्ध हुए और कुछ अभी तक उपलब्ध नहीं हैं। केस में आरोप लगाया गया है कि Apple ने सेल्स बढ़ाने के लिए जानबूझकर इन कैपेसिटी को प्रमोट दिया, जिससे ग्राहकों को नहीं मिलीं।

WWDC 2024 के दौरान पेश किए गए Apple इंटेलिजेंस को आईफोन, आईपैड और मैक के लिए बेहतरीन AI टूल के एक सूट के तौर पर पेश किया गया था। हालांकि, रोलआउट में देरी हुई है, जिसमें एडवांस Siri कैपेसिटी जैसे फीचर्स अब 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी के अंदर की दिक्कतों जैसे कि अनसुलझे बग और लीडरशिप में बदलाव के चलते यह पूरा नहीं हो पाया था।

Apple के सीईओ टिम कुक ने कथित तौर पर कंपनी की एआई स्ट्रैटजी के लागू करने के बीच विजन प्रो टीम के हेड माइक रॉकवेल को AI प्रोजेक्ट दिए थे। लीडरशिप में इस बदलाव से पता चलता है कि एप्पल देरी के लिए कैसे काम कर रहा है और अपने AI डेवलपमेंट प्रोसेस में सुधार कर रहा है। केस उन यूजर्स के लिए फाइनेंशियल डैमेज की मांग करता है जिन्होंने विज्ञापन में दिए गए AI फीचर्स के आधार पर Apple डिवाइस खरीदे हैं। यह विज्ञापन स्टैंडर्ड के साथ Apple के अनुपालन और बताए गए फंक्शन को प्रदान करने की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »