• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • iOS 27 अपडेट: स्मार्ट AI Siri से लेकर परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस, जानें Apple क्या कुछ करेगा शामिल

iOS 27 अपडेट: स्मार्ट AI Siri से लेकर परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस, जानें Apple क्या कुछ करेगा शामिल

Apple फिलहाल अपने iPhone सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 पर काम कर रहा है, जिसे आधिकारिक स्तर पर Apple के वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में पेश किया जाएगा।

iOS 27 अपडेट: स्मार्ट AI Siri से लेकर परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस, जानें Apple क्या कुछ करेगा शामिल

Photo Credit: Apple

iPhone 17 Pro Max में A19 Pro चिपसेट है।

ख़ास बातें
  • Apple ने इस साल के आखिर में Siri को बेहतर बनाने का प्लान बनाया है।
  • Siri इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले चैटबॉट में बदल दिया जाएगा।
  • Siri पहले से ज्यादा बातचीत करने के साथ रेफ्रेंस पर बेस्ड होगा।
विज्ञापन

Apple फिलहाल अपने iPhone सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 27 पर काम कर रहा है, जिसे आधिकारिक स्तर पर Apple के वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में पेश किया जाएगा। Apple के आगामी सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में कुछ महीनों में पता चलेगा। हालांकि, अब तक लीक और रिपोर्ट्स में काफी कुछ पता चल चुका है, जिसमें एप्पल द्वारा किए जाने वाले अपग्रेड के बारे में सुझाव मिला है। एप्पल इस बार AI अपग्रेड, बेहतर Siri और परफॉर्मेंस में सुधार पर ध्यान दे सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iOS 27 को Apple द्वारा जून में आयोजित होने वाले WWDC 2026 में पेश किए जाने की उम्मीद है, जिसके बाद डेवलपर बीटा वर्जन जारी किया जाएगा। जुलाई में एक पब्लिक बीटा उपलब्ध होगा और स्टेबल वर्जन उसी साल के आखिर में नए iPhone मॉडल के साथ पेश किया जाएगा। iOS 27 अधिकतर लेटेस्ट iPhone का सपोर्ट करेगा।

iOS 27 में कैसे फीचर्स मिलने की है उम्मीद:

Siri होगी स्मार्ट
Apple ने इस साल के आखिर में Siri को बेहतर बनाने का प्लान बनाया है, जिसके चलते डिजिटल एसिस्टेंट को कंपनी के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले चैटबॉट में बदल दिया जाएगा। इससे साथ ही एप्पल ओपनएआई और गूगल जनरेटिव एआई की टक्कर देने के लिए तैयार हो जाएगा। iOS 27 में सिरी में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iOS 27 में Siri पहले से ज्यादा बातचीत करने के साथ रेफ्रेंस पर बेस्ड होगा। वर्चुअल असिस्टेंट पिछली बातचीत को याद रख सकेगा, फॉलो अप सवालों को बेहतर तरीके से समझ सकेगा और यूजर्स की आदतों के आधार पर बेहतर सुझाव दे सकेगा। ऐसी भी संभावना है कि Siri बिना साफ तौर पर पूछे ही रिमाइंडर, ट्रैवल डिटेल या ऐप एक्टिविटी को ऑटोमैटिक दिखा सकेगा।

परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस
iOS 27 में परफॉर्मेंस को लेकर काफी अपग्रेड शामिल किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल इस साल क्वालिटी और परफॉर्मेंस पर ज्यादा ध्यान देगी। बग को ठीक करने पर ध्यान दिया जाएगा।

Apple इंटेलिजेंस होगा पावरफुल
Apple इस साल iOS 27 के लॉन्च के साथ एप्पल इंटेलिजेंस को बेहतर कर सकता है। कंपनी कथित तौर पर कई नए AI-आधारित फीचर्स तैयार कर रही है। इस बार एक स्मार्ट AI बेस्ड कैलेंडर है जो ईमेल, मैसेज और यूजर्स के व्यवहार के हिसाब से जानकारी के आधार पर मीटिंग के दौरान सुझाव देने और शेड्यूल करने में मदद करेगा। एक नई हेल्थ+ मेंबरशिप सर्विस भी आ रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iOS 27, AI Siri, Apple, iPhone Software
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »