• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL ने दिल्ली में लॉन्च की 4G सर्विस, सभी सब्सक्राइबर्स को मिलेगा एंटी स्पैम प्रोटेक्शन

BSNL ने दिल्ली में लॉन्च की 4G सर्विस, सभी सब्सक्राइबर्स को मिलेगा एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन

इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने एक पार्टनर के साथ नेटवर्क शेयरिंग एग्रीमेंट के जरिए इस सर्विस की पेशकश की है

BSNL ने दिल्ली में लॉन्च की 4G सर्विस, सभी सब्सक्राइबर्स को मिलेगा एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन

केंद्र सरकार की ओर से कंपनी के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 47,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे

ख़ास बातें
  • BSNL के SIM कार्ड के जरिए दिल्ली में यूजर्स 4G सर्विस इस्तेमाल कर सकेंगे
  • कंपनी के 5G नेटवर्क को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से BSNL को कड़ी टक्कर मिल रही है
विज्ञापन

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने राजधानी दिल्ली में 4G सर्विस को लॉन्च किया है। BSNL के SIM कार्ड्स के जरिए दिल्ली में यूजर्स हाई-स्पीड डेटा और वॉयस सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने एक पार्टनर के साथ नेटवर्क शेयरिंग एग्रीमेंट के जरिए इस सर्विस की पेशकश की है। 

इसके साथ ही BSNL ने जाली लिंक्स वाले SMS मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए देश भर में एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी शुरू किया है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, Robert J Ravi ने बताया, "दिल्ली में नए यूजर्स कॉल्स और फास्ट डेटा के लिए कंपनी की 4G सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे।" इसके लिए कस्टमर्स BSNL या MTNL के सर्विस सेंटर्स और ऑथराइज्ड रिटेलर्स पर eKYC को पूरा कर SIM कार्ड ले सकते हैं। 

BSNL अपने 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 25,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर रही है। इसके लिए एक लाख मोबाइल टावर्स को पहले ही इंस्टॉल किया जा चुका है। केंद्र सरकार ने BSNL के नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए 47,000 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर करने की योजना बनाई है। हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ( DoT) ने टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia के हवाले से बताया था कि कंपनी के लिए लगभग 47,000 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर करने की योजना है। सिंधिया ने कंपनी से अगले वर्ष तक अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से जुड़े बिजनेस में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए भी कहा है। 

हाल ही में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के सर्कल और बिजनेस यूनिट्स के चीफ के साथ मीटिंग में सिंधिया ने प्रत्येक यूनिट से एंटरप्राइज बिजनेस को 25-30 प्रतिशत और फिक्स्ड लाइन बिजनेस को 15-20 प्रतिशत तक बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके साथ ही इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में सुधार करने का निर्देश दिया गया है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Relaince Jio और Bharti Airtel की तुलना में BSNL का ARPU काफी कम है। कंपनी के 5G नेटवर्क को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। BSNL की योजना 4G और 5G नेटवर्क के लिए इक्विपमेंट को भी बढ़ाने की है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »