Tata Communications ने BSNL के लिए Pan-India eSIM सर्विस लॉन्च करने की घोषणा की है। GSMA-एक्रेडिटेड MOVE प्लेटफॉर्म से BSNL सब्सक्राइबर्स को बिना फिजिकल SIM के 2G/3G/4G कनेक्टिविटी मिलेगी।
Photo Credit: X/ BSNL
BSNL eSIM सर्विस का फायदा खासतौर पर उन यूजर्स को होगा जिनके पास डुअल SIM सपोर्ट वाले डिवाइस हैं
Tata Communications ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस की सफल डिप्लॉयमेंट की घोषणा की है। इसके जरिए अब BSNL देशभर के अपने मोबाइल सब्सक्राइबर्स को eSIM सेवाएं प्रदान कर सकेगा। कंपनी का कहना है कि Tata Communications MOVE प्लेटफॉर्म से लैस यह eSIM सर्विस पारंपरिक SIM कार्ड की जगह डिजिटल SIM प्रोविजनिंग को आसान बनाएगी और देशभर के यूजर्स को ज्यादा सुविधा, फ्लेक्सिबिलिटी और सिक्योरिटी उपलब्ध कराएगी।
BSNL की नई eSIM सर्विस को टाटा कम्युनिकेशंस कोलैबोरेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (TCCSPL) द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है, जो टाटा कम्युनिकेशंस लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। यह प्लेटफॉर्म GSMA-एक्रेडिटेड eSIM सब्सक्रिप्शन मैनेजमेंट सिस्टम है, जिसके जरिए यूजर्स QR कोड स्कैन करके eSIM को अपने डिवाइस पर एक्टिवेट कर सकेंगे। इस सर्विस के लॉन्च से BSNL ग्राहकों को बिना फिजिकल SIM कार्ड के 2G, 3G और 4G सेवाएं इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलेगा।
टाटा कम्युनिकेशंस के मुताबिक, eSIM सर्विस का फायदा खासतौर पर उन यूजर्स को होगा जिनके पास डुअल SIM सपोर्ट वाले डिवाइस हैं। ऐसे यूजर्स फिजिकल SIM के साथ eSIM भी इस्तेमाल कर सकेंगे और विदेश यात्रा के दौरान किसी लोकल ऑपरेटर से सिक्योर तरीके से कनेक्ट हो पाएंगे।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बीते शनिवार, 27 सितंबर को BSNL के 4G नेटवर्क को भी लॉन्च किया। BSNL ने इसके लिए 97,000 से अधिक टेलीकॉम टावर्स लगाए हैं। इसके साथ ही उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में भारत शामिल हो गया है जिन्होंने टेलीकॉम से जुड़ी टेक्नोलॉजी खुद तैयार की है।
देश भर में 26,000 से अधिक दूरदराज के और सीमावर्ती गांवों में इन टावर्स के जरिए कनेक्टिविटी पहुंचेगी। नए टेलीकॉम टावर्स सोलर पावर का इस्तेमाल करते हैं। Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के लगभग प्रत्येक हिस्से में है और इन कंपनियों का मुकाबला करने में BSNL को मुश्किल रही है। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। जाली लिंक्स वाले SMS मैसेज से यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए BSNL ने एंटी-स्मिशिंग और एंटी-स्पैम प्रोटेक्शन भी शुरू किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!