BSNL के नए SIM कार्ड से लेकर रिचार्ज सर्विस तक, सब कुछ नजदीकी डाकघरों में!

अब BSNL के SIM और कुछ अन्य सर्विसेज दूर-दराज के इलाकों में भी बिना परेशानी के पहुंचाए जाएंगे, क्योंकि इसके लिए टेलीकॉम ऑपरेटर ने इंडिया पोस्ट के साथ हाथ मिलाया है।

BSNL के नए SIM कार्ड से लेकर रिचार्ज सर्विस तक, सब कुछ नजदीकी डाकघरों में!

Photo Credit: BSNL

ख़ास बातें
  • BSNL के SIM और कुछ अन्य सर्विसेज दूर-दराज के इलाकों में पहुंचाए जाएंगे
  • टेलीकॉम ऑपरेटर ने इंडिया पोस्ट के साथ हाथ मिलाया है
  • 1.65 लाख से अधिक पोस्ट ऑफिस BSNL के PoS के रूप में काम करेंगे
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भारत पोस्ट (India Post) के साथ मिलकर देशभर में अपनी मोबाइल सेवाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए नया कदम उठाया है। 17 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में दोनों पक्षों ने इस साझेदारी को औपचारिक रूप से एक MoU (समझौता ज्ञापन) में बदला। इसके तहत भारत पोस्ट की डाक सेवा नेटवर्क का यूज BSNL के SIM कार्ड बिक्री और मोबाइल रिचार्ज सर्विसेज के लिए किया जाएगा। इस साझेदारी का उद्देश्य दूर-दराज के इलाकों में भी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना और डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है।

अब BSNL के SIM और कुछ अन्य सर्विसेज दूर-दराज के इलाकों में भी बिना परेशानी के पहुंचाए जाएंगे, क्योंकि इसके लिए टेलीकॉम ऑपरेटर ने इंडिया पोस्ट के साथ हाथ मिलाया है। इंडिया पोस्ट का लॉजिस्टिक नेटवर्क वर्तमान में सबसे बड़ा है और यह ऐसे इलाकों में भी ऑपरेट करता है, जहां अभी तक कई अन्य लॉजिस्टिक सेवा नहीं पहुंच सकी है। MoU पर Department of Posts और BSNL के हस्ताक्षर बीते बुधवार को किए गए। 

इस समझौते के तहत भारत पोस्ट के 1.65 लाख से अधिक पोस्ट ऑफिस BSNL के PoS यानी पॉइंट ऑफ सेल के रूप में काम करेंगे। इन पोस्ट ऑफिसों के जरिए न केवल BSNL के नए ग्राहक जोड़े जाएंगे, बल्कि मौजूदा ग्राहकों के लिए मोबाइल रिचार्ज और अन्य सेवाओं की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रेस रिलीज के जरिए कहा गया है कि इस पहल का लक्ष्य विशेष रूप से ग्रामीण और कम कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में BSNL की सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाना है। पहले इसे असम में पायलट के तौर पर लागू किया गया था, जहां इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के लिए सक्षम माना जा रहा है। BSNL SIM स्टॉक और ट्रेनिंग देगा, जबकि India Post नए ग्राहकों को ऑनबोर्ड करेगा और ट्रांजेक्शन को सुरक्षित तरीके से संभालेगा।

यह समझौता 17 सितंबर 2025 से एक वर्ष के लिए लागू होगा और इसे आवश्यकता अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। रिलीज में कहा गया है कि दोनों पक्ष मिलकर सर्विस की मॉनिटरिंग, मासिक समन्वय और साइबर सुरक्षा व डेटा प्राइवेसी के स्टैंडर्ड्स का सख्ती से पालन करेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: India Post, BSNL
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »