• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • SIM बदला तो WhatsApp बंद, सरकार के इस नियम से जनता नाखुश! जानें सर्वे में क्या पता चला

SIM बदला तो WhatsApp बंद, सरकार के इस नियम से जनता नाखुश! जानें सर्वे में क्या पता चला

सरकार के प्रस्तावित SIM-बाइंडिंग नियम को लेकर यूजर्स में असहमति बढ़ रही है। LocalCircles सर्वे दिखाता है कि 60% लोग इसे असुविधाजनक मानते हैं, खासकर वे जो WhatsApp/Telegram को कई डिवाइस पर चलाते हैं।

SIM बदला तो WhatsApp बंद, सरकार के इस नियम से जनता नाखुश! जानें सर्वे में क्या पता चला

Photo Credit: Pexels

ख़ास बातें
  • 60% यूजर्स बोले SIM-बाइंडिंग से ऐप इस्तेमाल का तरीका बदलेगा
  • WhatsApp Web को हर 6 घंटे में ऑटो लॉगआउट करने का प्रस्ताव
  • 40% लोग रोजाना बिना SIM वाले डिवाइस पर मैसेजिंग ऐप चलाते हैं
विज्ञापन

भारत में मैसेजिंग ऐप्स को लेकर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार इस समय एक ऐसे नियम पर विचार कर रही है, जिसमें WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स को लगातार उसी SIM से लिंक रहना होगा, जिससे अकाउंट रजिस्टर किया गया था। देखने में यह कदम सिक्योरिटी बढ़ाने वाला लगता है, लेकिन इससे पहले ही यूजर्स में नाराजगी उभरने लगी है। LocalCircles के ताजा सर्वे में सामने आया है कि देश में बड़ी संख्या में लोग इस नियम को असुविधाजनक मान रहे हैं और डर है कि इससे उनकी रोजमर्रा की मैसेजिंग का एक्सपीरिएंस खराब हो जाएगा।

सर्वे के अनुसार, 3.32 लाख जिलों से मिले 1.15 लाख रेस्पॉन्स में लगभग 60% लोगों ने माना कि अगर नियम लागू होता है, तो उनके ऐप इस्तेमाल करने का तरीका बदल जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से लगभग आधे लोग ऐसे हैं जो इसे पूरी तरह नापसंद करते हैं, क्योंकि वे कई डिवाइस - जैसे टैबलेट, लैपटॉप और डेस्कटॉप पर एक ही ऐप का इस्तेमाल करते हैं।

DoT का प्रस्ताव यह कहता है कि मैसेजिंग ऐप को SIM से लगातार ऑथेंटिकेट होना पड़ेगा। इतना ही नहीं, वेब वर्जन, जैसे WhatsApp Web को हर छह घंटे में ऑटो-लॉगआउट करना होगा। सरकार का कहना है कि इससे डिजिटल स्कैम, फेक अकाउंट और इम्पर्सनेशन पर रोक लगेगी, लेकिन आम यूजर्स को इससे उल्टा असर दिख रहा है।

काफी लोगों ने यह भी बताया कि उनके कई डिवाइस में SIM स्लॉट ही नहीं होता। लगभग 40% प्रतिभागियों ने कहा कि वे रोज ऐसे डिवाइस पर WhatsApp या कॉलिंग ऐप चलाते हैं, जिसमें SIM नहीं है। 30% यूजर्स ने माना कि यह नियम सीधे-सीधे उनकी ऐप यूसेज आदत पर असर डालेगा, जबकि समान प्रतिशत ने कहा कि थोड़ा-बहुत असर जरूर पड़ेगा।

सिक्योरिटी रिलेटेड फायदे को भी यूजर्स ने पूरी तरह नकारा नहीं है। सर्वे में दो-तिहाई लोगों ने माना कि SIM-बाइंडिंग से सुरक्षा कुछ हद तक बेहतर हो सकती है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इतनी सख्ती यूजेबिलिटी को बहुत प्रभावित कर सकती है। 15% जवाबों में यह भी कहा गया कि नियम से कोई ठोस सुरक्षा लाभ नहीं दिखता।

इस बीच प्राइवेसी और प्रैक्टिकल दिक्कतें भी उठाई जा रही हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर कोई व्यक्ति विदेश यात्रा कर रहा हो या SIM बदलकर Wi-Fi पर ऐप इस्तेमाल कर रहा हो, तो क्या वह लॉक आउट हो जाएगा? सर्वे के अनुसार 52% लोगों ने साफ कहा कि वे अपने भारतीय WhatsApp अकाउंट से बाहर होने का रिस्क नहीं लेना चाहेंगे। DoT ने बाद में सफाई दी कि रोअमिंग पर यह नियम लागू नहीं होगा, लेकिन इसे कैसे लागू किया जाएगा, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।

तैयारी को लेकर भी राय मिली-जुली सामने आई है। लगभग 39% लोग SIM-बेस्ड वेरिफिकेशन के लिए तैयार दिखे, जबकि 30% ने कहा कि वे इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं।

टेलिकॉम इंडस्ट्री इस नियम का समर्थन कर रही है, यह कहते हुए कि इससे स्कैमर्स की पहचान करना आसान होगा। लेकिन साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्रॉड करने वाले लोग अक्सर ऐसी सीमाओं को आसानी से बायपास कर लेते हैं, जबकि आम यूजर्स को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »