बिना SIM के iPhone पर चलेगा इंटरनेट? Apple और Elon Musk कर रहे हैं कुछ बड़ा प्लान!

SpaceX अपने नए Starlink सैटेलाइट्स में वही रेडियो स्पेक्ट्रम सपोर्ट जोड़ रहा है, जो Apple अपने मौजूदा सैटेलाइट फीचर में इस्तेमाल करता है। फिलहाल, Apple अपने Emergency SOS फीचर के लिए Globalstar सैटेलाइट्स पर निर्भर है।

बिना SIM के iPhone पर चलेगा इंटरनेट? Apple और Elon Musk कर रहे हैं कुछ बड़ा प्लान!

फिलहाल, Apple अपने Emergency SOS फीचर के लिए Globalstar सैटेलाइट्स पर निर्भर है

ख़ास बातें
  • Starlink सैटेलाइट नेटवर्क से iPhone पर बिना SIM के इंटरनेट देने की तैयारी
  • 2026 में आने वाले iPhone 18 Pro सीरीज के साथ इस फीचर की शुरुआती की उम्मीद
  • फिलहाल iPhones पर केवल Emergency SOS via Satellite फीचर है
विज्ञापन

Apple और SpaceX मिलकर iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा गेमचेंजर फीचर ला सकते हैं, जिसके बाद iPhone बिना SIM के भी इंटरनेट चला पाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Starlink सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए iPhone को डायरेक्ट इंटरनेट एक्सेस देने की तैयारी कर रही है। यानी भविष्य में iPhone यूजर्स को नेटवर्क की दिक्कत वाले इलाकों में भी सैटेलाइट के जरिए कनेक्टिविटी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि ये फीचर अगले साल आने वाले iPhone 18 Pro से शुरू हो सकता है।

The Information की रिपोर्ट (via 9to5Mac) के मुताबिक, SpaceX अपने नए Starlink सैटेलाइट्स में वही रेडियो स्पेक्ट्रम सपोर्ट जोड़ रहा है, जो Apple अपने मौजूदा सैटेलाइट फीचर में इस्तेमाल करता है। फिलहाल, Apple अपने Emergency SOS फीचर के लिए Globalstar सैटेलाइट्स पर निर्भर है। ये फीचर iPhone 14 और उसके बाद के मॉडल्स में दिया गया है, जो बिना मोबाइल नेटवर्क के भी इमरजेंसी सर्विस से कनेक्ट होने की सुविधा देता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Globalstar के चेयरमैन James Monroe कंपनी को करीब 10 बिलियन डॉलर में बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि Apple और Globalstar अपनी पार्टनरशिप को कम करने और नए सैटेलाइट नेटवर्क (जैसे Starlink) की ओर बढ़ने की सोच रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि पहले Apple ने SpaceX के साथ सैटेलाइट सर्विस को लेकर डील करने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि Apple आने वाले iPhones में ऐसी टेक्नोलॉजी जोड़ने की तैयारी कर रहा है जो “Earth-based” नेटवर्क पर निर्भर नहीं होगी। यानी फोन डायरेक्ट सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट एक्सेस कर सकेगा। दूसरी तरफ, SpaceX ने हाल ही में EchoStar के साथ एक बड़ी डील की है, जिसमें उसने 17 बिलियन डॉलर के स्पेक्ट्रम को हासिल किया है, जो डायरेक्ट-टू-सेल कनेक्टिविटी के काम आएगा।

फिलहाल SpaceX अपनी Starlink सर्विस को घरों, व्हीकल्स और T-Mobile के T-Satellite सर्विस के जरिए सीमित यूजर्स तक पहुंचा रहा है। लेकिन अगर Apple और SpaceX की ये संभावित पार्टनरशिप हकीकत बन गई, तो आने वाले iPhone यूजर्स बिना SIM कार्ड के भी इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे, वो भी किसी भी लोकेशन से।

क्या iPhone अब बिना SIM कार्ड के भी इंटरनेट चला पाएगा?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple और SpaceX मिलकर Starlink सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए iPhone को बिना SIM के इंटरनेट एक्सेस देने की तैयारी कर रहे हैं।

ये नया सैटेलाइट इंटरनेट फीचर कब तक लॉन्च हो सकता है?

The Information की रिपोर्ट के अनुसार, ये फीचर अगले साल यानी 2026 में आने वाले iPhone 18 Pro सीरीज से शुरू हो सकता है।

क्या अभी के iPhone मॉडल्स में ये फीचर मिलेगा?

फिलहाल, Apple के iPhone 14 और उसके बाद के मॉडल्स में सिर्फ Emergency SOS via Satellite फीचर है। नया सैटेलाइट इंटरनेट फीचर पुराने मॉडलों में आने की संभावना कम है।

क्या Apple की ये डील Globalstar के साथ खत्म हो जाएगी?

रिपोर्ट के अनुसार, Globalstar के चेयरमैन कंपनी को बेचने की तैयारी में हैं, जिससे Apple को Starlink या किसी नए पार्टनर के साथ आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

SpaceX की Starlink सर्विस अभी किन यूजर्स के लिए उपलब्ध है?

अभी Starlink इंटरनेट सर्विस घरों, वाहनों और T-Mobile के T-Satellite सर्विस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। लेकिन भविष्य में इसे डायरेक्ट iPhone कनेक्टिविटी के लिए भी शुरू किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  7. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  8. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  10. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »