• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • लंबे इंतजार के बाद कल मुंबई में शुरू होगा Elon Musk की टेस्ला का भारत में पहला शोरूम

लंबे इंतजार के बाद कल मुंबई में शुरू होगा Elon Musk की टेस्ला का भारत में पहला शोरूम

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए काफी संभावना दिख रही है

लंबे इंतजार के बाद कल मुंबई में शुरू होगा Elon Musk की टेस्ला का भारत में पहला शोरूम

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए संभावना दिख रही है

विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla का भारत में पहला शोरूम कल (15 जुलाई) को मुंबई में शुरू होगा। पिछले कुछ वर्षों से बिलिनेयर Elon Musk की यह कंपनी देश में अपनी इलेक्ट्रिक कारों को बेचने की तैयारी कर रही थी। टेस्ला का एक्सपीरिएंस सेंटर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में है। 

Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में भारत में टेस्ला ने 10 लाख डॉलर से अधिक के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, चार्जर्स और एक्सेसरीज का इम्पोर्ट किया है। कंपनी ने यह इम्पोर्ट अमेरिका और चीन से किया है। इस रिपोर्ट में दस्तावेजों के आधार पर बताया गया है कि इसमें कंपनी की बेस्ट सेलिंग Model Y की छह यूनिट्स शामिल हैं। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर SUV का प्राइस 27 लाख रुपये से कुछ अधिक (बिना इम्पोर्ट ड्यूटी) के होगा। हालांकि, इस पर लगभग 21 लाख रुपये की इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स के बाद कस्टमर्स को Model Y के लिए 50 लाख रुपये से अधिक का प्राइस चुकाना पड़ सकता है। 

टेस्ला ने मुंबई में अपने एक्सपीरिएंस सेंटर के लिए कुछ वर्कर्स को हायर किया है। इनमें स्टोर्स मैनेजर्स के साथ ही सेल्स और सर्विस एग्जिक्यूटिव्स शामिल हैं। भारत में इलेक्ट्रिक कारों का इम्पोर्ट करने की वजह से कंपनी को लगभग 70 प्रतिशत की इम्पोर्ट ड्यूटी और अन्य टैक्स चुकाने होंगे। देश में इम्पोर्टेड व्हीकल्स पर अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर मस्क ने नाराजगी भी जताई थी। अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख मार्केट्स में टेस्ला की बिक्री घट रही है। कंपनी को चीन की BYD और अन्य EV मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। भारत में BYD पहले से अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री कर रही है। 

दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में टेस्ला को अपने लिए संभावना दिख रही है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कारों का इम्पोर्ट करने की वजह से इनके अधिक प्राइसेज कंपनी की सेल्स में रुकावट बन सकते हैं। पिछले महीने EV की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 28.60 प्रतिशत बढ़कर 1,80,238 यूनिट्स की रही है। जून में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 13,178 यूनिट्स की रही है। देश में EVs के कुल मार्केट में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की हिस्सेदारी बढ़कर 4.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इस मार्केट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »