• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में लॉन्च से पहले 'ऑटोपायलट' की टेस्टिंग के लिए डाइवर्स की हायरिंग कर रही Tesla

भारत में लॉन्च से पहले 'ऑटोपायलट' की टेस्टिंग के लिए डाइवर्स की हायरिंग कर रही Tesla

इस वर्ष की दूसरी छमाही में देश में कंपनी बिजनेस शुरू कर सकती है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अप्रैल में कंपनी के चीफ, Elon Musk से टेलीफोन पर बातचीत की थी

भारत में लॉन्च से पहले 'ऑटोपायलट' की टेस्टिंग के लिए डाइवर्स की हायरिंग कर रही Tesla

ये ड्राइवर्स 'प्रोटोटाइप व्हीकल ऑपरेटर्स' के तौर पर कार्य करेंगे

ख़ास बातें
  • टेस्ला ने अनुभवी और कुशल ड्राइवर्स से आवेदन मांगे हैं
  • ये ड्राइवर्स 'प्रोटोटाइप व्हीकल ऑपरेटर्स' के तौर पर कार्य करेंगे
  • पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EV के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla की जल्द देश के मार्केट में एंट्री की तैयारी है। इससे पहले कंपनी अपने 'Autopilot' सिस्टम की टेस्टिंग के लिए राजधानी दिल्ली और मुंबई में ड्राइवर्स की हायरिंग कर रही है। ये ड्राइवर्स  'प्रोटोटाइप व्हीकल ऑपरेटर्स' के तौर पर कार्य करेंगे। इनकी जिम्मेदारी वास्तविक स्थानीय स्थितियों में इंजीनियरिंग व्हीकल्स को ड्राइविंग के जरिए महत्वपूर्ण डेटा जुटाने की होगी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला की ओर से दी गई जॉब पोस्टिंग में अनुभवी और कुशल ड्राइवर्स से आवेदन मांगे गए हैं। इन ड्राइवर्स को शहरी परिस्थितियों में कई घंटों तक ड्राइविंग करनी होगी। चुने गए ड्राइवर्स को टेस्ला के एडवांस्ड सेंसर मैकेनिज्म के जरिए डेटा एकत्र करना होगा। इसमें एक्सटर्नल कैमरे और कंप्यूटर विजन शामिल हैं। टेस्ला ने बताया है कि आवेदन करने वाले ड्राइवर्स को एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) और फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) फीचर्स की जानकारी होनी चाहिए। कंपनी के एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का डिजाइन सुरक्षा और सुविधा को बढ़ाने के लिए बनाया गया है। 

नॉर्थ अमेरिका में कंपनी के सभी व्हीकल्स में Tesla Vision शामिल है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) के सपोर्ट वाला कैमरा बेस्ड सिस्टम है जिससे राडार पर निर्भरता की जरूरत नहीं होती। इस सिस्टम को देश में सड़कों की स्थितियों के अनुसार तैयार करने के लिए टेस्टिंग की जाएगी। पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला के लिए EV के मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है। इसका असर कंपनी की सेल्स और प्रॉफिट पर भी पड़ रहा है। मौजूदा वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 71 प्रतिशत घटा है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में चीन की BYD की सेल्स पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष BYD ने इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स से मिलने वाले रेवेन्यू टेस्ला को पीछे छोड़ दिया था। यह इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों कारों की बिक्री करती है, जबकि टेस्ला के पोर्टफोलियो में केवल इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। 

भारत में कंपनी का पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खुल सकता है। हाल ही में कंपनी ने BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया था। इस वर्ष की दूसरी छमाही में देश में कंपनी बिजनेस शुरू कर सकती है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अप्रैल में कंपनी के चीफ, Elon Musk से टेलीफोन पर बातचीत की थी। इसके बाद मस्क ने संकेत दिया था कि वह जल्द देश का विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »