Tesla के शेयर ने बनाया रिकॉर्ड हाई, अमेरिका में Trump की जीत का असर

यह बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने एक अन्य बड़ी उपलब्धि है। कंपनी के शेयर ने बुधवार को 424.88 डॉलर का नया हाई बनाया

Tesla के शेयर ने बनाया रिकॉर्ड हाई, अमेरिका में Trump की जीत का असर

भारत में भी कंपनी जल्द अपना बिजनेस शुरू कर सकती है

ख़ास बातें
  • कंपनी के शेयर ने बुधवार को 424.88 डॉलर का नया हाई बनाया है
  • भारत में भी टेस्ला जल्द अपना बिजनेस शुरू कर सकती है
  • कंपनी ने दिल्ली में शोरूम की जगह की तलाश दोबारा शुरू कर दी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla का शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है। यह बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने एक अन्य बड़ी उपलब्धि है। कंपनी के शेयर ने बुधवार को 424.88 डॉलर का नया हाई बनाया। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद टेस्ला के शेयर में लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

अगले वर्ष की शुरुआत में ट्रंप की अगुवाई में अमेरिकी की नई सरकार EV पर मिलने वाले टैक्स क्रेडिट को समाप्त कर सकती है। इसके अलावा EV के इम्पोर्ट पर टैरिफ भी बढ़ाया जा सकता है। इससे चीन  की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों को नुकसान होगा। इसका फायदा टेस्ला को मिल सकता है। कंपनी की चीन में यूनिट ने दिसंबर के पहले सप्ताह में लगभग 21,900 यूनिट्स की अपनी सबसे अधिक साप्ताहिक सेल्स की है। मस्क ने चुनाव में ट्रंप का समर्थन किया था। ट्रंप के चुनाव प्रचार के लिए दी गई डोनेशन में भी उनकी बड़ी हिस्सेदारी थी। 

भारत में भी टेस्ला जल्द अपना बिजनेस शुरू कर सकती है। कंपनी ने दिल्ली में शोरूम की जगह की तलाश दोबारा शुरू कर दी है। इस वर्ष की शुरुआत में टेस्ला ने देश में अपने इनवेस्टमेंट की योजना को टाल दिया था। कंपनी के चीफ, Elon Musk ने अप्रैल में भारत का विजिट टाल दिया था। इस विजिट में मस्क की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग भी होनी थी। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

कंपनी के बारे में जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने Reuters को बताया कि राजधानी में शोरूम के लिए जगह के बारे में कंपनी की DLF के साथ बातचीत हो रही है। हालांकि, एक अन्य सूत्र का कहना था कि देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी DLF के साथ टेस्ला की डील होना निश्चित नहीं है। यह अन्य रियल्टी डिवेलपर्स के साथ भी बातचीत कर रही है। केंद्र सरकार ने EV को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में एक योजना को लॉन्च किया था। शोरूम के लिए कंपनी दक्षिण दिल्ली में DLF के Avenue Mall के अलावा गुरूग्राम में भी कुछ लोकेशंस का आकलन कर रही है। पिछले वर्ष टेस्ला की मॉडल Y दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »