Ola Electric का लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र में बंद होंगे 90 प्रतिशत शोरूम!

महाराष्ट्र में कंपनी के अधिकतर शोरूम के पास ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं होने की वजह से राज्य सरकार ने इन्हें बंद करने का फैसला किया है

Ola Electric का लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र में बंद होंगे 90 प्रतिशत शोरूम!

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स में महाराष्ट्र की बड़ी हिस्सेदारी है

ख़ास बातें
  • इसका कारण इन शोरूम के लिए कंपनी के पास परमिट नहीं होना है
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स में महाराष्ट्र की बड़ी हिस्सेदारी है
  • इस वित्त वर्ष पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर काफी घटा है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। महाराष्ट्र में कंपनी के लगभग 90 प्रतिशत शोरूम्स को बंद किया जाएगा। इसका कारण इन शोरूम के लिए कंपनी के पास परमिट नहीं होना है। महाराष्ट्र में Ola Electric के लगभग 450 स्टोर्स हैं और इनमें से लगभग 90 प्रतिशत बंद हो सकते हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि महाराष्ट्र में कंपनी के अधिकतर शोरूम के पास ट्रेड सर्टिफिकेट नहीं होने की वजह से राज्य सरकार ने इन्हें बंद करने का फैसला किया है। सेंट्रल मोटर व्हीकल्स एक्ट और सेंट्रल मोटर व्हीकल्स के रूल 33 के तहत, व्हीकल्स के मैन्युफैक्चरर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को व्हीकल्स के रजिस्ट्रेशन के लिए बिजनेस सर्टिफिकेट लेना होता है। महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में शोरूम बंद होने से ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में भारी गिरावट हो सकती है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स में महाराष्ट्र की बड़ी हिस्सेदारी है। मौजूदा वित्त वर्ष पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर घटकर 19.6 प्रतिशत का रहा है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में लगभग 33.4 प्रतिशत का था। 

कंपनी के लिए बढ़ा कॉम्पिटिशन

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 20,190 यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 45 प्रतिशत से अधिक की कमी है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, कंपनी की मासिक सेल्स में 9.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मई में कंपनी ने 18,501 यूनिट्स की बिक्री की थी। हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X की कुछ महीनों की देरी के बाद कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की थी। 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में Bajaj Auto और TVS Motor से ओला इलेक्ट्रिक को कड़ी टक्कर मिल रही है। बजाज ऑटो और TVS Motor के अफोर्डेबल प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष अगस्त में इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के बाद से ओला इलेक्ट्रिक को बिक्री में गिरावट, रेगुलटरी प्रेशर बढ़ने और अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों से कड़े कॉम्पिटिशन जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि वह मौजूदा डेट को चुकाने के लिए लगभग 1,700 करोड़ रुपये का कर्ज लेने पर विचार कर रही है। कंपनी के शेयर प्राइस में भी भारी गिरावट हुई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »