Recording

Recording - ख़बरें

  • Laptop-PC में स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग के 8 प्रो तरीके, ज्यादातर लोग नहीं जानते!
    Windows Laptop और PC में स्क्रीनशॉट लेने के कई अलग-अलग तरीके दिए गए हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स सिर्फ Print Screen बटन तक सीमित रहते हैं। Windows 10 और Windows 11 में Full Screen Capture, Active Window Screenshot, Manual Selection, Screen Recording और Direct Print जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Snipping Tool और Xbox Game Bar जैसे इनबिल्ट टूल्स भी दिए गए हैं। इस गाइड में सभी जरूरी Screenshot Shortcuts, स्क्रीन रिकॉर्डिंग तरीके और Screenshot सेव या एडिट करने की जानकारी आसान भाषा में समझाई गई है।
  • लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
    बीजिंग में आयोजित ह्यूमनॉइड रोबोट हाफ मैराथन में “Lightning” नाम के रोबोट ने 50 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर इंसानों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह रोबोट Honor कंपनी ने बनाया है, जिसने हाल ही में रोबोटिक्स सेक्टर में कदम रखा है। इस इवेंट में 100 से ज्यादा रोबोट्स ने हिस्सा लिया और टॉप 3 सभी “Lightning” मॉडल रहे। रेस में ऑटोनॉमस और रिमोट कंट्रोल रोबोट्स दोनों शामिल थे। इस तरह के इवेंट्स को रोबोट्स की बैटरी, मोटर और सॉफ्टवेयर टेस्ट करने का प्लेटफॉर्म भी माना जा रहा है।
  • लौट आए बीते दिन! इस कंपनी ने लॉन्च किया 80-90 के दशक का कैसेट रिकॉर्डर!
    Gadhouse Miko एक रेट्रो स्टाइल का पोर्टेबल कैसेट रिकॉर्डर है। यह यूजर को 80 और 90 के दशक के कैसेट प्लेयर की याद दिलाता है। यह रिकॉर्ड को प्ले भी कर सकता है और रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। इसमें बहुत ही साधारण बटन दिए गए हैं जो इसे कंट्रोल करने के काम आते हैं।
  • AI में भारत का रिकॉर्ड! बना सबसे ज्यादा AI ऐप डाउनलोड करने वाला देश
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। AI ऐप डाउनलोड करने में भारत दुनिया में सबसे आगे निकल गया है। इस मामले में देश ने अमेरिका जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट कहती है कि भारत में डाउनलोड किए जाने वाले AI ऐप्स की संख्या में 207 प्रतिशत का उछाल आया है।
  • 24 घंटे में 2.5 लाख AI Pledge, भारत ने बनाया Guinness वर्ल्ड रिकॉर्ड
    भारत ने AI को लेकर एक बड़ा वैश्विक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। AI Impact Summit 2026 के दौरान देश ने 24 घंटे में 2,50,946 AI Responsibility Pledge हासिल कर Guinness World Records का खिताब जीता। यह कैंपेन 16 से 17 फरवरी के बीच चलाया गया था। केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस उपलब्धि की घोषणा की। सरकार के मुताबिक, अभियान का मकसद नागरिकों को डेटा प्राइवेसी, ट्रांसपेरेंसी और जिम्मेदार AI उपयोग के लिए प्रेरित करना था।
  • iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, इस सप्ताह होगा लॉन्च
    आगामी स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल Sony 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। iQOO 15 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट Vivo की एडवांस्ड इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में सिग्नल को मजबूत रखने के लिए 29 सराउंडिंग एंटीना होंगे। इसमें कंपनी का Q3 गेमिंग चिप होगा। इस स्मार्टफोन में 24 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है।
  • VIP ट्रैवल में फेवरेट Learjet 45XR: इसी प्राइवेट जेट में सवार थे अजीत पवार, जानें इस हाई-टेक एयरक्राफ्ट के बारे में सब कुछ
    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar की चार्टर्ड विमान दुर्घटना में मौत के बाद Bombardier Learjet 45XR चर्चा में आ गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान रनवे के पास क्रैश होकर आग पकड़ बैठा। Learjet 45XR एक मिड-साइज बिजनेस जेट है, जिसका इस्तेमाल VIP और कॉर्पोरेट ट्रैवल के लिए किया जाता है। हालांकि, इस सीरीज से जुड़े पुराने हादसों का रिकॉर्ड भी सामने आता रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी एयरक्राफ्ट की सेफ्टी में टेक्नोलॉजी के साथ ऑपरेशनल प्रैक्टिस और मेंटेनेंस की बड़ी भूमिका होती है।
  • iQOO 15 Ultra में मिलेंगे 2 कलर्स के ऑप्शन, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
    AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 45,18,403 प्वाइंट्स का कुल स्कोर मिला है। iQOO 15 Ultra को CPU टेस्ट में 13,22,001 प्वाइंट्स, GPU टेस्ट में 15,94,848 प्वाइंट्स, मेमोरी टेस्ट में 59,352 प्वाइंट्स मिले हैं। इस स्मार्टफोन को चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल से पहले लॉन्च किया जाएगा। इस फेस्टिवल की शुरुआत 17 फरवरी को होगी।
  • iQOO 15 Ultra ने AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में बनाया रिकॉर्ड, 4.51 मिलियन प्वाइंट का मिला स्कोर
    इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 45,18,403 प्वाइंट्स का कुल स्कोर मिला है। iQOO 15 Ultra को CPU टेस्ट में 13,22,001 प्वाइंट्स, GPU टेस्ट में 15,94,848 प्वाइंट्स, मेमोरी टेस्ट में 59,352 प्वाइंट्स मिले हैं। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। iQOO 15 Ultra में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है।
  • 125 सालों का रिकॉर्ड टूटा! पृथ्वी के इस हिस्से में तेजी से पिघल रही बर्फ, आ रही तबाही?
    दुनिया के सबसे ठंडे महाद्वीप के लिए एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। आर्कटिक पृथ्वी का बर्फीला महाद्वीप है जिसकी बर्फ अब तेजी से पिघल रही है। रिपोर्ट चिंता पैदा करती है कि पिछले एक दशक में इसकी बर्फ पिघलने की स्पीड तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट को 2025 Arctic Report Card के नाम से प्रकाशित किया गया है। इसमें कहा गया है कि अभूतपूर्व वायु तापमान, बर्फ की परत में तेजी से आ रही कमी, और समुद्री बर्फ के सिकुड़ने से जन-जीवन के लिए आने वाले समय में बड़ा खतरा पैदा हो सकता है
  • हाइड्रोजन वाले ड्रोन ने बनाया रिकॉर्ड, लगातार 4 घंटे भरी उड़ान, इन कामों को करेगा आसान
    Tianmushan-1 ड्रोन ने 16 नवंबर को लगातार 4 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरी और इस दौरान करीबन 188 किलोमीटर की दूरी तय की। Tianmushan-1 हाइड्रोजन ईंधन से चलता है, जिससे यह हवा में ज्यादा समय तक रह सकता है, जबकि अधिकतर ड्रोन में बड़ी बैटरी दी जाती है। स्पीड के लिए बैटरी जरूरी है, लेकिन हाइड्रोजन की वजह से यह लंबे समय तक उड़ान भर सकता है
  • इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ डॉक हुए 8 स्पेसक्राफ्ट
    ISS का इस्तेमाल माइक्रोगेविटी में वैज्ञानिक रिसर्च, टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग और मानव पर अंतरिक्ष के प्रवाहों की स्टडी करने के लिए होता है। इस वर्ष जून में भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla ने Axiom-4 मिशन के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचकर एक बड़ी सफलता हासिल की थी। भारत की योजना भी स्पेस स्टेशन बनाने की है।
  • 'श्री हनुमान चालीसा' का नया रिकॉर्ड! YouTube पर 500 करोड़ व्यूज पाने वाला पहला भारतीय वीडियो
    YouTube पर श्री हनुमान चालीसा ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। यह वीडियो भारत का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। इस वीडियो को YouTube पर 10 मई 2011 को अपलोड किया गया था। जिसके करीबन डेढ़ दशक बाद यह अब तक का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। वीडियो को 5 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यानी यह ऐसा वीडियो है जिसको 500 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
  • UPI ट्रांजैक्शंस ने बनाया रिकॉर्ड, 27 लाख करोड़ से अधिक की वैल्यू
    भारत में सभी डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी लगभग 85 प्रतिशत की है। दुनिया में भारत डिजिटल तरीके से सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश है। विदेश में भी सात देशों में इस पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन देशों में भूटान, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, श्रीलंका, फ्रांस और सिंगापुर शामिल हैं।
  • Bugatti, Rimac या Ferrari नही, बल्कि यह चाइनीज इलेक्ट्रिक कार है दुनिया की सबसे तेज कार!
    दुनिया की सबसे तेज कारों की जब भी बात होती है, आमतौर पर Bugatti, Ferrari या फिर Rimac जैसे यूरोपीय दिग्गजों का नाम सामने आता है। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। चीन की ऑटो दिग्गज कंपनी BYD ने अपनी लग्जरी ब्रांड YangWang के जरिए ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। कंपनी की नई YangWang U9 Xtreme प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक हाइपरकार ने जर्मनी में हाई-स्पीड रन के दौरान 496.22 km/h की स्पीड हासिल कर दुनिया को चौंका दिया।

Recording - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »