iQOO 15 Ultra में मिलेंगे 2 कलर्स के ऑप्शन, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इस स्मार्टफोन को ब्लू और ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। iQOO 15 Ultra के रियर पैनल में हनीकॉम्ब पैटर्न दिख रहा है

iQOO 15 Ultra में मिलेंगे 2 कलर्स के ऑप्शन, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

Photo Credit: iQOO

इसे गेमिंग के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को AnTuTu टेस्ट में 45,18,403 प्वाइंट का स्कोर मिला है
  • iQOO 15 Ultra के एक्टिव कूलिंग फैन दिया जाएगा
  • अगले महीने चीन में यह स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन्स के कलर्स का खुलासा किया है। AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में गेमिंग पर फोकस्ड iQOO 15 Ultra को 45,18,403 प्वाइंट्स का कुल स्कोर मिला है, जो एक रिकॉर्ड है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में iQOO ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को ब्लू और ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। iQOO 15 Ultra के रियर पैनल में हनीकॉम्ब पैटर्न दिख रहा है। इस स्मार्टफोन का कैमरा आइलैंड रेक्टैंगुलर दिख रहा है। इसमें तीन कैमरा दिए गए हैं और इसके साथ 'Ultra' की ब्रांडिंग है। इसमें कैमरों के नीचे LED फ्लैश है। iQOO 15 Ultra में दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स दिए जा सकते हैं। 

हाल ही में iQOO के प्रोडक्ट डायरेक्टर, Galant V ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 45,18,403 प्वाइंट्स का कुल स्कोर मिला है। iQOO 15 Ultra को CPU टेस्ट में 13,22,001 प्वाइंट्स, GPU टेस्ट में 15,94,848 प्वाइंट्स, मेमोरी टेस्ट में 59,352 प्वाइंट्स मिले हैं। इस स्मार्टफोन को चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल से पहले लॉन्च किया जाएगा। इस फेस्टिवल की शुरुआत 17 फरवरी को होगी। 

iQOO 15 Ultra के निचले हिस्से में एक्टिव कूलिंग फैन दिख रहा है जिससे ज्यादा गेमिंग के दौरान भी इसमें हीट की समस्या नहीं होगी। iQOO ने इसे परफॉर्मेंस पर फोकस वाला स्मार्टफोन बताया गया है। इसे गेमिंग के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया गया है। iQOO 15 Ultra में थर्मल मैनेजमेंट और टच रिस्पॉन्स पर फोकस किया गया है। इसमें हीट डिसिपेशन सिस्टम भी दिया जाएगा। यह गेमिंग सेगमेंट में मौजूद स्मार्टफोन्स को भी टक्कर दे सकता है। iQOO 15 Ultra में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में Samsung का 6.85 इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। iQOO 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में भी समान चिपसेट था। iQOO 15 में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »