• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO 15 Ultra ने AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में बनाया रिकॉर्ड, 4.51 मिलियन प्वाइंट का मिला स्कोर

iQOO 15 Ultra ने AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में बनाया रिकॉर्ड, 4.51 मिलियन प्वाइंट का मिला स्कोर

iQOO 15 Ultra को चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल से पहले लॉन्च किया जाएगा। इस फेस्टिवल की शुरुआत 17 फरवरी को होगी

iQOO 15 Ultra ने AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में बनाया रिकॉर्ड, 4.51 मिलियन प्वाइंट का मिला स्कोर

इस स्मार्टफोन में Samsung का 6.85 इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को AnTuTu टेस्ट में कुल 45,18,403 प्वाइंट्स मिले हैें
  • iQOO 15 Ultra में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है
  • गेमिंग पर फोकस्ड इस स्मार्टफोन को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO के नए स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में रिकॉर्ड तोड़ने वाला स्कोर हासिल किया है। गेमिंग पर फोकस्ड इस स्मार्टफोन को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। iQOO 15 Ultra में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी 200 W फास्ट चार्जिंग तक के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में iQOO के प्रोडक्ट डायरेक्टर, Galant V के हवाले से बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्किंग टेस्ट में 45,18,403 प्वाइंट्स का कुल स्कोर मिला है। iQOO 15 Ultra को CPU टेस्ट में 13,22,001 प्वाइंट्स, GPU टेस्ट में 15,94,848 प्वाइंट्स, मेमोरी टेस्ट में 59,352 प्वाइंट्स मिले हैं। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। 

iQOO 15 Ultra को चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल से पहले लॉन्च किया जाएगा। इस फेस्टिवल की शुरुआत 17 फरवरी को होगी। कंपनी की ओर से दिए गए पोस्टर में इस स्मार्टफोन के निचले हिस्से में एक्टिव कूलिंग फैन दिख रहा है जिससे ज्यादा गेमिंग के दौरान भी इसमें हीट की समस्या नहीं होगी। इसे परफॉर्मेंस पर फोकस वाला स्मार्टफोन बताया गया है। इसे गेमिंग के लिए विशेषतौर पर डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट और टच रिस्पॉन्स पर फोकस किया गया है। इसमें हीट डिसिपेशन सिस्टम भी होगा। यह गेमिंग सेगमेंट में मौजूद स्मार्टफोन्स को भी टक्कर दे सकता है। iQOO 15 Ultra में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

इस स्मार्टफोन में Samsung का 6.85 इंच 2K LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। iQOO 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में भी समान चिपसेट था। iQOO 15 में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिय गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। iQOO 15 में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »