98 इंच तक बड़े 4K Thunderbird 2026 Mini LED TV किए TCL ने लॉन्च, जानें कीमत

ये टीवी QD-Mini LED डिस्प्ले से लैस हैं। टीवी में Butterfly Wing HVA पैनल लगा है

98 इंच तक बड़े 4K Thunderbird 2026 Mini LED TV किए TCL ने लॉन्च, जानें कीमत

Thunderbird 2026 Crane 7 Pro कंपनी के QD-Mini LED टीवी हैं जो 65, 75, 85, और 98 इंच के साइज में आते हैं।

ख़ास बातें
  • Thunderbird 2026 Crane 7 Pro कंपनी के QD-Mini LED टीवी हैं
  • 65, 75, 85, और 98 इंच के साइज में किए गए हैं लॉन्च
  • TV में कंपनी ने 4 जीबी रैम दी है और 128 जीबी की स्टोरेज है
विज्ञापन

TCL की ओर से नए मिनी LED TV लॉन्च किए गए हैं जो 98 इंच तक बड़े हैं। टीसीएल की सब-ब्रांड FFALCON के ये टीवी हैं जो Thunderbird 2026 Crane 7 Pro के नाम से आते हैं। ये टीवी QD-Mini LED डिस्प्ले से लैस हैं। टीवी में Butterfly Wing HVA पैनल लगा है जो 7000:1 कंट्रास्ट रेश्यो को सपोर्ट करता है। टीवी में 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह 98% DCI-P3 कलर कवरेज करता है। 4K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट यहां दिया गया है। 150Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और 300Hz का वेरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट इनमें दिया गया है। आइए जानते हैं टीवी की कीमत और फीचर्स के बारे में। 

FFALCON Thunderbird 2026 Crane 7 Pro price

Thunderbird 2026 Crane 7 Pro के 65 इंच मॉडल की कीमत 6,099 युआन (लगभग 81,500 रुपये) से शुरू है। 75 इंच मॉडल की कीमत 7,799 युआन (लगभग 1,04,000 रुपये) 85 इंच मॉडल की कीमत 9,999 युआन (लगभग 1,33,000 रुपये) 98 इंच मॉडल की कीमत 14,999 युआन (लगभग 2,00,000 रुपये) है। टीवी के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। सेल 12 मार्च से शुरू होगी। 

FFALCON Thunderbird 2026 Crane 7 Pro Specifications

Thunderbird 2026 Crane 7 Pro कंपनी के QD-Mini LED टीवी हैं जो 65, 75, 85, और 98 इंच के साइज में आते हैं। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इनमें 150Hz का रिफ्रेश रेट है। यह 300Hz तक जा सकता है। इनमें लो-रिफ्लेक्शन कोटिंग दी गई है जो ग्लेयर को 1.8% तक कम कर देती है। टीवी का डिस्प्ले बहुत ही पतले बेजल्स के साथ दिया गया है जिससे इसमें 100% स्क्रीन कवरेज मिलती है। 

इस सीरीज में कंपनी ने QD-Mini LED बटरफ्लाई विंग HVA पैनल का इस्तेमाल किया है। यह पैनल 7000:1 कंट्रास्ट रेश्यो देता है जो डीप ब्लैक और ब्राइट हाइलाइट पैदा करता है। इसमें मिनी एलईडी बैकलाइट सिस्टम है जो 3,840 लोकल डिमिंग जोन सपोर्ट करता है। टीवी में 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह 98% DCI-P3 कलर कवरेज करता है। 

टीवी में गेमिंग फीचर्स जैसे MEMC ऑटोमेटिक लो लेटेंसी मोड, AMD FreeSync Premium Pro आदि का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें Dolby Vision, HDR10+, और IMAX Enhanced का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में Onkyo 2.2.2 Hi-Fi ऑडियो सिस्टम लगा है जिसमें 8 ड्राइवर मौजूद हैं। 

Thunderbird 2026 Crane 7 Pro में कंपनी ने 4 जीबी रैम दी है और 128 जीबी की स्टोरेज है। यह MediaTek MT9655 चिपसेट से लैस है। इसमें चार HDMI 2.1 पोर्ट हैं, WiFi 6, USB 3.0, और  FTP व WebDAV मीडिया प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Redmi के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट 
  2. 35 हजार सस्ता हो गया Galaxy S25 Ultra! Amazon सेल में आया सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  3. Rollme VistaView AI स्मार्ट ग्लास हुए लॉन्च, 13MP कैमरा, 32GB स्टोरेज, जानें कीमत
  4. Amazon सेल में 10 हजार रुपये से सस्ते मिल रहे Samsung, Tecno जैसे ब्रांड्स के दमदार फोन!
  5. Apple की बढ़ीं मुश्किलें! चिप सप्लाई के लिए अब इस कंपनी का लेगी सहारा
  6. Vivo X500 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh तक बैटरी! तीन मॉडल्स का खुलासा
  7. RedMagic 11S Pro में होगी सबसे धांसू गेमिंग पावर! 18 मई को होगा लॉन्च
  8. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह दमदार फोन, 48MP का DSLR जैसा कैमरा! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. Amazon की समर सेल में प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 VIII जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »