27 इंच बड़ा सस्ता गेमिंग मॉनिटर ViewSonic ने किया लॉन्च, जानें कीमत

ViewSonic VA27G11-2 एक अफॉर्डेबल गेमिंग मॉनिटर है जो 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

27 इंच बड़ा सस्ता गेमिंग मॉनिटर ViewSonic ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Gizmochina

ViewSonic ने VA27G11-2 गेमिंग मॉनिटर VA27G11-2 लॉन्च किया है जो 27 इंच के डिस्प्ले से लैस होकर आता है।

ख़ास बातें
  • इसमें 1920 x 1080 पिक्सल का फुल एचडी रिजॉल्यूशन दिया गया है।
  • इसमें 16.7 मिलियन कलर्स मिलते हैं।
  • कंपनी ने इसमें AMD FreeSync और Nvidia G-Sync का सपोर्ट भी दिया है।
विज्ञापन

ViewSonic ने नया गेमिंग मॉनिटर मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी ने सस्ता गेमिंग मॉनिटर VA27G11-2 लॉन्च किया है जो 27 इंच के डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें IPS पैनल लगा है जो 1080p रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 175Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 1920 x 1080 पिक्सल का फुल एचडी रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। स्क्रीन 100% sRGB कलर गेमट सपोर्ट करती है। इसमें 16.7 मिलियन कलर्स मिलते हैं। गेमिंग मॉनिटर में HDMI 2.0 पोर्ट हैं, DisplayPort 1.4 है, और ऑडियो आउटपुट पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

ViewSonic VA27G11-2 Price

ViewSonic VA27G11-2 की कीमत 579 युआन (लगभग 7,744 रुपये) रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

ViewSonic VA27G11-2 Specifications

ViewSonic VA27G11-2 एक अफॉर्डेबल गेमिंग मॉनिटर है जो 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 1920 x 1080 पिक्सल का फुल एचडी रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 175Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हाई स्पीड गेमिंग में यह स्मूद अनुभव दे सकता है। इसमें 1ms MPRT का रेस्पॉन्स टाइम दिया गया है। 178 डिग्री व्यूइंग एंगल को यह सपोर्ट करता है। आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। स्क्रीन 100% sRGB कलर गेमट सपोर्ट करती है। इसमें 16.7 मिलियन कलर्स मिलते हैं। 

गेमिंग के लिए कंपनी ने इसमें AMD FreeSync और Nvidia G-Sync का सपोर्ट भी दिया है। डार्क सीन में विजिबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें ब्लैक स्टेबलाइजेशन फीचर भी दिया गया है। HDR10 का सपोर्ट भी इसमें मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI 2.0 पोर्ट हैं, एक DisplayPort 1.4 है, और एक ऑडियो आउटपुट पोर्ट है। वॉल माउंटिंग के लिए इसमें VESA 100 × 100 कम्पैटिबिलिटी दी गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  3. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  4. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  6. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  7. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  9. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
  10. Samsung Galaxy M17e 5G भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »