इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ डॉक हुए 8 स्पेसक्राफ्ट

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने बताया है कि ISS की शुरुआत के बाद से यह पहली बार हुआ है कि जब इसके सभी आठ डॉकिंग पोर्ट्स पर स्पेसक्राफ्ट मौजूद हैं

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ने बनाया रिकॉर्ड, एक साथ डॉक हुए 8 स्पेसक्राफ्ट

अमेरिका में NASA के केनेडी स्पेस सेंटर से ISS की दूसरी 400 किलोमीटर से अधिक की है

ख़ास बातें
  • ISS को US और अन्य देशों की स्पेस एजेंसियों के कोलेब्रेशन से बनाया गया है
  • अमेरिका में NASA के केनेडी स्पेस सेंटर से ISS की दूसरी 400 Km से अधिक है
  • भारत की योजना भी अपना स्पेस स्टेशन बनाने की है
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में स्पेस मिशंस को कामयाब बनाने में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ISS को अमेरिका और कुछ अन्य देशों की स्पेस एजेंसियों के कोलेब्रेशन से बनाया गया था। इस महीने की शुरुआत में ISS ने एक रिकॉर्ड बनाया है। इसके सभी आठ डॉकिंग पोर्ट्स पर स्पेसक्राफ्ट मौजूद थे। 

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने बताया है कि ISS की शुरुआत के बाद से यह पहली बार हुआ है कि जब इसके सभी आठ डॉकिंग पोर्ट्स पर स्पेसक्राफ्ट मौजूद हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इनमें क्रू के ट्रांसपोर्टेशन के साथ ही कार्गो की डिलीवरी करने वाले स्पेसक्राफ्ट्स शामिल हैं। ये स्पेसक्राफ्ट NASA, रूस की Roscosmos, जापान की JAXA और कमर्शियल पार्टनर्स के स्पेसक्राफ्ट हैं। ISS पर Roscosmos के Soyuz27 और Soyuz28 के क्रू के लिए स्पेसक्राफ्ट पार्क किए गए हैं। इसके अलावा रूस और ऑस्ट्रेलिया के कार्गो से जुड़े स्पेसक्राफ्ट भी मौजूद हैं। 

एयरोस्पेस से जुड़ी अमेरिकी कंपनी Northrop Grumman का Cygnus 23 स्पेसक्राफ्ट के साथ ही बिलिनेयर Elon Musk की SpaceX के दो स्पेसक्राफ्ट भी ISS पर डॉक किए गए हैं। इस वर्ष जून में भारतीय एस्ट्रोनॉट Shubhanshu Shukla ने Axiom-4 मिशन के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर पहुंचकर एक बड़ी सफलता हासिल की थी। इस मिशन के चार सदस्यीय क्रू में शुक्ला के अलावा अमेरिका की Peggy Whitson, पोलैंड के Slawosz Uznanski Wisniewski और हंगरी के Tibor Kapu शामिल थे। ISS का इस्तेमाल माइक्रोगेविटी में वैज्ञानिक रिसर्च, टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग और मानव पर अंतरिक्ष के प्रवाहों की स्टडी करने के लिए होता है। आगामी वर्षों में ISS पर स्पेसक्राफ्ट्स और एस्ट्रोनॉट्स की संख्या में अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। 

Axiom-4 मिशन का क्रू SpaceX के Falcon 9 रॉकेट पर इस मिशन के स्पेसक्राफ्ट Dragon के साथ ISS पर पहुंचा था। अमेरिका में NASA के केनेडी स्पेस सेंटर से ISS की दूरी 400 किलोमीटर से अधिक की है। धरती के आसपास ISS तेजी से घूम रहा है और इसे एक ऑर्बिटल साइकल को पूरा करने में लगभग 90 मिनट लगते हैं। भारत की योजना भी स्पेस स्टेशन बनाने की है। इस स्टेशन का नाम "भारत अंतरिक्ष स्टेशन" होगा। इसकी स्थापना 2035 तक हो सकती है। इसके लिए भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO और NASA के बीच टाई-अप किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »