Oppo Find X10 Pro Max में हो  सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max शामिल हो सकते हैं। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था

Oppo Find X10 Pro Max में हो  सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरा

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Oppo एक नए 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रही है
  • इस सीरीज में Oppo Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max हो सकते हैं
  • भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Oppo की नई सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X10 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में Oppo Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max शामिल हो सकते हैं। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्सटर Digital Chat Station ने एक पोस्ट में बताया है कि इस सीरीज के एक स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा हो सकते हैं। इनमें से एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। हालांकि, इस टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं दी है लेकिन इसके इमोजी और फॉलोअर्स के रिएक्शंस से यह Oppo Find X10 Pro Max होने का संकेत मिल रहा है। 

इससे पहले इस टिप्सटर ने दावा किया था कि Oppo एक नए 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रही है। यह 4×4 रिअरेंज्ड पिक्सल कलर इनफॉर्मेशन और अल्ट्रा फुल कलर कैप्चर ( UFCC) टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट कर सकता है। इससे कलर एक्युरेसी और डायनैमिक रेंज में सुधार होगा। यह इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Oppo Find X10 सीरीज में आगामी MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने् इसकी पुष्टि नहीं की है। 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में शामिल Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले (2772×1272 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 450 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। Oppo Find X9 Pro में 7,500 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.5 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, f/2.0 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo Find X9 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस स्मार्टफोन सीरीज में जल्द ही Oppo Find X9 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »