हाइड्रोजन से चलने वाले ड्रोन ने लंबे समय तक हवा में रहने के बाद नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
Photo Credit: Tianmushan Laboratory
Tianmushan-1 Drone
हाइड्रोजन से चलने वाले ड्रोन ने लंबे समय तक हवा में रहने के बाद नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही में चीन में एडवांस मल्टीरोटर ने एविएशन की नई लिमिट तय की हैं। 11 दिसंबर को हांगझोऊ में आयोजित एक इंडस्ट्री एक्पो में हायड्रोजन से चलने वाले ड्रोन ने लंबी उड़ान भरी, जिसको लेकर बैटरी से चलने वाले ड्रोन निर्माता की चिंता बढ़ने लगी है। हाइड्रोजन से चलने वाला ड्रोन उड़ते हुए एनर्जी प्रोड्यूस कर सकता है। वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले ड्रोन का नाम तियानमुशान-1 है, जिसे बेइहांग यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने तैयार किया है। आइए Tianmushan-1 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Tianmushan-1 ड्रोन ने 16 नवंबर को लगातार 4 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भरी और इस दौरान करीबन 188 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान पूरी उड़ान पर बारीकी से नजर रखी गई, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि सब कुछ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के स्टैंडर्ड के अनुरूप हो रहा है। डाटा को रिव्यू करने के बाद रिकॉर्ड को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
Tianmushan-1 हाइड्रोजन ईंधन से चलता है, जिससे यह हवा में ज्यादा समय तक रह सकता है, जबकि अधिकतर ड्रोन में बड़ी बैटरी दी जाती है। स्पीड के लिए बैटरी जरूरी है, लेकिन हाइड्रोजन की वजह से यह लंबे समय तक उड़ान भर सकता है। ड्रोन के उड़ते हुए हाइड्रोजन सिस्टम लगातार एनर्जी प्रोड्यूस करता है, इसलिए इसकी उड़ान ज्यादा होती है। ड्रोन का साइज बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन यह आसानी से कैमरे या सेंसर को ले जा सकता है। इक्विपमेंट को ले जाने के बावजूद यह स्टेबल और रहता है। इसके अलावा यह अत्यधिक गर्म या अत्यधिक ठंडे मौसम में भी उड़ान भर सकता है, जिससे यह कई वातावरण में काम कर सकता है।
यह ड्रोन लंबे समय तक हवा में रह सकता है, इसलिए ड्रोन का उपयोग कई अलग-अलग कार्यों के लिए किया जा सकता है। इसके जरिए पाइपलाइन की जांच की जा सकती है, ट्रैफिक को मॉनिटर किया जा सकता है और प्राकृतिक क्षेत्रों की सुरक्षा की जा सकती है। यह ड्रोन रिमोट एरिया में सप्लाई पहुंचाने से लेकर इमरजेंसी में सहायता करने में काम आता है। इसके अलावा यह ड्रोन कोई हानिकारक उत्सर्जन नहीं करता है, जिससे इसके उपयोग से पर्यावरण पर भी प्रभाव नहीं पड़ता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च