Oppo Find X8

Oppo Find X8 - ख़बरें

  • Oppo Find X8s को टक्कर देने OnePlus 13T आ रहा 6200mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ! अप्रैल अंत में होगा लॉन्च!
    OnePlus 13T की लॉन्च डेट को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। फोन अप्रैल के अंत में मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी में आ सकता है और इसमें लम्बी बैटरी लाइफ देखने को मिल सकती है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट बताया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह फोन इस चिपसेट के साथ सबसे अफॉर्डेबल फ्लैगशिप फोन बन सकता है।
  • Oppo Find X8s होगा iPhone 16 Pro से भी हल्का! अल्ट्रा स्लिम डिजाइन के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर
    Oppo Find X8s जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन अल्ट्रा स्लिम बॉडी के साथ आने वाला है। इसमें बेहद पतले बेजल्स होंगे डिवाइस वजन में भी हल्का होगा। Oppo Find X8s में 6.3 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में अपकमिंग Dimensity 9400+ प्रोसेसर होगा। फोन में 5700mAh की बैटरी आ सकती है। यह 10 अप्रैल को चीन में दस्तक देने वाला है।
  • 10 अप्रैल को लॉन्च हो रहे हैं Oppo Find X8 Ultra, Find X8s सीरीज मॉडल्स, टैबलेट और TWS ईयरबड्स भी होंगे पेश
    Oppo ने Find X8 सीरीज के टॉप-एंड वेरिएंट, Find X8 Ultra के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह फोन 10 अप्रैल को शाम 7 बजे (4:30PM IST) चीन में लॉन्च होगा। इस इवेंट में Oppo Find X8s, Find X8s+, Oppo Pad 4 Pro टैबलेट, Watch X2 Mini स्मार्टवॉच और Enco Free 4 TWS ईयरबड्स भी पेश किए जाएंगे। कंपनी ने चीन में अपने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर इन डिवाइसेस की प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दी है।
  • Oppo Find X8S, X8S+ फोन लॉन्च होंगे 1.5K डिस्प्ले, 5860mAh बैटरी के साथ, डिटेल लीक
    Oppo Find X8s, Find X8S+ के लॉन्च से पहले दोनों ही स्मार्टफोन्स के मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। Find X8s में 6.3 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, X8S+ प्लस में 6.59 इंच का फ्लैट डिस्प्ले पैनल आ सकता है। Oppo Find X8s, Find X8S+ में 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग से लैस हो सकते हैं।
  • Samsung Galaxy S25 Edge से लेकर Vivo, Nothing और OnePlus के फ्लैगशिप स्मार्टफोन देंगे जल्द दस्तक
    अगर आप अपने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं जल्द ही ये मिनी फ्लैगशिप फोन दस्तक देने वाले हैं। Samsung एक नए फ्लैगशिप मॉडल Samsung Galaxy S25 Edge पर काम कर रहा है जो एक अल्ट्रा स्लिम प्रीमियम स्मार्टफोन बनने जा रहा है। Vivo एक नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 Pro Mini लेकर आने वाला है। Nothing कथित तौर पर एक प्रीमियम स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। यह फोन Nothing Phone (3) होने की उम्मीद है।
  • Oppo Find X8S की ऑफिशियल फोटो हुई जारी, डिस्प्ले का हुआ खुलासा, होगा सबसे स्लिम फोन
    Oppo जल्द ही Oppo Find X8 को पेश करने वाला है। यिबाओ द्वारा शेयर की गई फोटो में आगामी Oppo Find X8S का बाईं ओर का हिस्सा नजर आ रहा है, जबकि iPhone 16 Pro Max दाईं ओर है। Oppo के एक एग्जीक्यूटिव ने दावा किया कि Find X8s में ओप्पो की इन-हाउस एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है। यह नेकस्ट जनरेशन चिप लेवल स्क्रीन एनकैप्सुलेशन टेक्नोलॉजी से स्लिम मिलते हैं जो स्मार्टफोन डिजाइन को बेहतर करता है।
  • Oppo की Find X8s के लॉन्च की तैयारी, 5,700mAh की हो सकती है बैटरी
    Oppo के Find X8s में 6.3 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। Find X8s के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस स्मार्टफोन में Hasselblad ब्रांडेड कैमरा हो सकते हैं। इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को Find X8 Ultra के साथ लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का भार लगभग 187 ग्राम का हो सकता है। पिछले वर्ष नवंबर में कंपनी ने Find X8 और Find X8 Pro को भारत में पेश किया था।
  • Oppo के  Find X8 Ultra में हो सकता है 150 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
    इस स्मार्टफोन सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro को पेश किया गया है। इस सीरीज में Find X8 Mini को भी लाया जा सकता है। Find X8 Ultra में 150 मेगापिक्सल का 1 इंच Sony LYT-900 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-701 टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हो सकते हैं।
  • Oppo Find X8 Mini में मिलेगा iPhone जैसे एक एक्स्ट्रा बटन, 6.3-इंच डिस्प्ले वाला फोन मार्च में होगा लॉन्च!
    पॉपुलर टिप्सटर ने एक पोस्ट में दावा किया है कि कंपनी अलर्ट स्लाइडर के बजाय अपकमिंग कॉम्पैक्ट फोन में एक पूरी तरह से नया बटन दे सकती है। यह Apple के नए iPhones में मौजूद एक्शन बटन के समान हो सकता है, लेकिन इसमें रीमैप होने की क्षमता शामिल होगी। यह भी दावा किया गया है कि Mini मॉडल होने के बाद भी इसमें फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स होंगे।
  • OnePlus 13 vs Oppo Find X8: जानें खरीदने के लिए कौन सा है बेस्ट
    ​​​​​​​OnePlus 13 का भारत में मुकाबला Oppo Find X8​​​​​​​ से हो रहा है। OnePlus 13 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये और Oppo Find X8 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले दी गई है। वहीं OPPO Find X8 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। 
  • Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में होगा मैक्रो कैमरा! किस काम आएगा? जानें
    Oppo Find N5 का इंतजार फरवरी में खत्‍म हो जाएगा। इस फोल्‍डेबल फोन को कई खूबियों के साथ लाने की तैयारी है। टिप्‍सटर स्‍मार्ट पिकाचु ने बताया है कि Find N5 में अल्‍ट्रा-थिन फ्लैट डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। इनर डिस्‍प्‍ले के अलावा एक आउटर डिस्‍प्‍ले भी होगा। टिप्‍सटर का कहना है कि Oppo Find N5 और Find X8 Ultra में टेलिफोटो मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।
  • Oppo के Find X8 Ultra में फ्लैट डिस्प्ले के साथ हो सकते हैं 50 मेगापिक्सल के 4 कैमरा
    इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo Find X8 और Find X8 Pro शामिल हैं। इस सीरीज में Find X8 Ultra को जोड़ा जा सकता है। पिछले वर्ष नवंबर में कंपनी ने Find X8 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। आगामी स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। Find X8 Ultra में बहुत स्लिम बेजेल्स के साथ फ्लैट स्क्रीन हो सकती है।
  • 50MP के 4 कैमरा, 2K फ्लैट डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा Oppo Find X8 Ultra फोन!
    Oppo Find X8 Ultra के डिस्प्ले और कैमरा डिटेल ऑनलाइन लीक हो गए हैं। फोन में 2.5D फ्लैट 2K डिस्प्ले होगा। फोन में टेलीफोटो मैक्रो कैमरा आने की बात सामने आई है। फोन में 50MP Sony LYT-900 मेन सेंसर, 50MP Sony IMX906 टेलीफोटो सेंसर, 50MP Sony IMX882 6x ऑप्टिकल जूम सेंसर, 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 अल्ट्रावाइड सेंसर भी आ सकता है।
  • Oppo Find X8 Ultra में मिलेगा 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले, टेलीफोटो मैक्रो कैमरा! जानें कब होगा लॉन्च?
    Oppo Find X8 Ultra पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है Find X8 सीरीज का कथित टॉप-एंड मॉडल 6000mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC के साथ आ सकता है। एक लेटेस्ट लीक में इशारा दिया गया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में 2.5D फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं, इसके रियर कैमरा सेटअप की जानकारी भी दी गई है।
  • Oppo Find X8 Mini के स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें क्या कुछ होगा खास
    Oppo कथित तौर पर Oppo Find X8 Mini पर काम कर रहा है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की हालिया लीक के अनुसार, Oppo Find X8 Mini में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 6.31 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो कि सिर्फ चीनी बाजार में उपलब्ध Vivo X200 Mini के साइज के समान है। अफवाह यह भी है कि Find X8 Mini में कैमरा परफॉर्मेंस पर फोकस किया जाएगा।

Oppo Find X8 - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »