इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है
इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek latest Dimensity 9500s मिल सकता है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Oppo Find X8s की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए जाने वाले इसके वेरिएंट से अलग होगा। Oppo Find X9s में 6.59 इंच डिस्प्ले 1.5 K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए 256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्प हो सकते हैं। भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में Oppo Find X9s को लॉन्च किया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। Oppo Find X9s में 7,025 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X8s में 5,700 mAh की बैटरी थी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek latest Dimensity 9500s मिल सकता है। भारत में नए MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ यह शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है। MediaTek ने 's' सीरीज के चिपसेट का परफॉर्मेंस बेहतर होने का दावा किया है।
Oppo Find N6 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष फरवरी में पेश किए गए Oppo Find N5 की जगह ले सकता है। हाल ही में चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Oppo की Find सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर, Zhou Yibao ने बताया था कि कंपनी का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 होगा। इस स्मार्टफोन को मार्च में चाइनीज न्यू ईयर के जश्न के बाद लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find N6 को चीन के अलावा चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की कम संभावना है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार