• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find X9 Ultra में होगा धांसू 200 मेगापिक्सल 10X जूम कैमरा! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

Oppo Find X9 Ultra में होगा धांसू 200 मेगापिक्सल 10X जूम कैमरा! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

फोन में संभावित नया 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 10X जूम रेंज के साथ आ सकता है।

Oppo Find X9 Ultra में होगा धांसू 200 मेगापिक्सल 10X जूम कैमरा! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X8 Ultra में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-900 1-इंच टाइप मेन सेंसर मिलता है।

ख़ास बातें
  • Oppo Find X9 Ultra में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस आ सकता है
  • इसकी जूम रेंज 6X से बढ़कर 10X हो जाएगी।
  • फोन में सुपर जूम फीचर मिलने आ सकता है जो मार्केट हिला सकता है
विज्ञापन
Oppo Find X8 Ultra को लॉन्च करने के बाद कंपनी अब अपनी नई सीरीज Oppo Find X9 पर काम कर रही है। सीरीज में कंपनी अपने Ultra वेरिएंट पर खास फोकस करती है। इसी तरह Oppo Find X9 सीरीज में टॉप एंड मॉडल Oppo Find X9 Ultra अभी से चर्चा में आ रहा है। Oppo Find X9 Ultra को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसके कैमरा के बारे में हो रही है। अब फोन के कैमरा के बारे में एक नया खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Oppo Find X9 Ultra लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। Oppo Find X9 Ultra का कैमरा अभी से चर्चा में है जिसे लेकर चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से नया खुलासा (via) किया गया है। टिपस्टर के मुताबिक, Oppo Find X9 Ultra में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा जो कि Oppo Find X8 Ultra में 50MP का लेंस था। हालांकि फोन का दूसरा टेलीफोटो कैमरा रिजॉल्यूशन के मामले में पुराने मॉडल जैसा ही हो सकता है। लेकिन एक कैमरा में 200MP रिजॉल्यूशन कंपनी दे सकती है। 

Oppo Find X9 Ultra का यह नया 200MP टेलीफोटो कैमरा बड़े अपग्रेड के साथ आने वाला है। टिप्स्टर का कहना है कि इसकी जूम रेंज 6X से बढ़कर 10X हो जाएगी। यानी फोन में सुपर जूम फीचर मिलने वाला है जो मार्केट में नए बेंचमार्क सेट कर सकता है। यहां पर यह भी नोट करने वाली बात है कि इससे पहले आईं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फोन में सिंगल पेरिस्कोप कैमरा ही मिलेगा जो कि 200MP का होगा। 

Oppo Find X9 सीरीज को लेकर एक और अपडेट यह है कि कंपनी इस लाइनअप में 4 मॉडल्स उतार सकती है। ये मॉडल्स Find X9, X9 Plus, X9 Pro, और X9 Ultra मॉनिकर के साथ आ सकते हैं। रोचक बात यह है कि इन सभी मॉडल्स के लिए कहा गया है ये iPhone 17, 17 Plus, 17 Pro, और 17 Pro Max के साथ मुकाबला करने वाले होंगे। चारों ही मॉडल्स में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 

Find X9 मॉडल यहां पर कॉम्पेक्ट बिल्ड के साथ आ सकता है। इसका स्क्रीन साइज 6.3 इंच का हो सकता है। वहीं, Find X9, X9 Plus, और X9 Pro में Dimensity 9500 SoC देखने को मिल सकता है। जबकि सीरीज के टॉप एंड मॉडल Oppo Find X9 Ultra में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिया जा सकता है। Ultra मॉडल को छोड़कर अन्य मॉडल्स के लिए इस साल अक्टूबर-नवंबर में लॉन्च की संभावना बताई गई है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium and solid feel
  • Decent performance
  • Capable camera setup
  • IP68 and IP69
  • Fantastic battery backup
  • कमियां
  • Unavailable in India
  • Peak brightness is not on par with the competition
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »