• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Oppo Find X8 Ultra लॉन्च हुआ 16GB रैम, 6100mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Oppo Find X8 Ultra लॉन्च हुआ 16GB रैम, 6100mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

फोन में रियर साइड में चार कैमरे हैं जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है।

Oppo Find X8 Ultra लॉन्च हुआ 16GB रैम, 6100mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Oppo

Oppo Find X8 Ultra में 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होकर आता है।
  • इसमें 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह फोन 6100mAh बैटरी से लैस है।
विज्ञापन
Oppo Find X8 Ultra को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। चीन में लॉन्च हुआ ये चर्चित फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन में 16 जीबी रैम दी गई है। इसमें 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन में रियर साइड में चार कैमरे हैं जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। यह फोन 6100mAh बैटरी से लैस है और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Oppo Find X8 Ultra Price

Oppo Find X8 Ultra की चीन में कीमत 6,499 युआन (लगभग 76,000 रुपये) है जिसमें इसका 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। फोन का 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 6,999 युआन (लगभग 82,000 रुपये) में आता है। टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम, 1TB स्टोरेज के साथ 7,999 युआन (लगभग 94,000 रुपये) में आता है। फोन को कंपनी ने Hoshino Black, Moonlight White, और Morning Light कलर्स में पेश किया है। 
 

Oppo Find X8 Ultra Specifications

Oppo Find X8 Ultra में 6.82 इंच का 2K डिस्प्ले दिया गया है। यह एक AMOLED LTPO डिस्प्ले पैनल है। फोन में Dolby Vision सपोर्ट मिलता है और यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डुअल सिम वाला यह फोन क्वालकॉम के ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस है जिसके साथ में 16 जीबी तक रैम दी गई है और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल जाती है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में Hasselblad द्वारा ट्यून किया गया क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-900 1-इंच टाइप सेंसर है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। दूसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रावाइड सेंसर है। तीसरा सेंसर Sony LYT-700 3x टेलीफोटो लेंस है। चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल का स्पैक्ट्रैल सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है जिसमें Sony LYT506 सेंसर लगा है। 

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 6100mAh की विशाल बैटरी दी गई है। यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है और 10W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 7, Bluetooth, NFC और IR रिमोट कंट्रोल का सपोर्ट भी मिल जाता है। फोन में कंपनी ने IP68 + IP69 रेटिंग दी है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। फोन में एक शॉर्टकट बटन भी है जो स्क्रीनशॉट लेने आदि जैसे कई फंक्शन परफॉर्म कर सकता है। फोन के डाइमेंशन 163.09x76.80x8.78mm और वजन 226 ग्राम है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium and solid feel
  • Decent performance
  • Capable camera setup
  • IP68 and IP69
  • Fantastic battery backup
  • कमियां
  • Unavailable in India
  • Peak brightness is not on par with the competition
डिस्प्ले6.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »