Oneplus Latest Features

Oneplus Latest Features - ख़बरें

  • Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
    Motorola Edge 70 Plus को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में कई धांसू फीचर्स मिलते हैं। इसमें 6.78 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें सुपर HD रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में रिफ्रेश रेट 144Hz का, और पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक है। कंपनी ने मजबूती और टिकाऊपन पर खास ध्यान दिया है। फोन Gorilla Glass 7i से लेयर्ड किया गया है।
  • Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
    Xiaomi Pad 9 Pro Max लॉन्च जल्द ही देखने को मिलेगा। कंपनी का फ्लैगशिप टैबलेट घरेलू मार्केट में 7 सितंबर के दिन लॉन्च होगा। Xiaomi Pad 9 Pro Max में कंपनी ने कई फीचर्स का खुलासा किया है। यह 13.3 इंच के डिस्प्ले से लैस होगा। इसके साथ में कंपनी स्टाइलस का सपोर्ट भी देने वाली है।
  • Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
    Redmi Watch 6 Active का ग्लोबल लॉन्च जल्द ही देखने को मिल सकता है। कंपनी ने ग्लोबल mi.com पर स्मार्टवॉच को लिस्ट भी कर दिया है। ग्लोबल वेरिएंट में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। स्मार्टवॉच में अल्ट्रा स्लिम डिजाइन देखने को मिलेगा जो कि मात्र 9.9mm बताया गया है। IP68 रेटिंग लैस होकर आने वाला है Watch 6 Active ग्लोबल वेरिएंट, जिसके साथ में कंपनी ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी देने वाली है।
  • Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
    Redmi Note 17 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फोन को बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। फोन में 6.83 इंच बड़ा OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में चमचमाती स्क्रीन है जो 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आता है।
  • OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
    OnePlus 16 लॉन्च से पहले अपने फीचर्स को लेकर खूब चर्चा बटौर रहा है। फोन के डिस्प्ले को लेकर खुलासा हुआ है कि यह Samsung पैनल को भी टक्कर दे सकता है। फोन में कस्टम डिस्प्ले पैनल आने की बात सामने आई है। यह नए मैटिरियल से बना बताया गया है जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले पावर की खपत बहुत कम करेगा।
  • Redmi Turbo 6 Max रेंडर्स में दिखा Google Pixel जैसा नया डिजाइन, 10,000mAh की हो सकती है बैटरी!
    Redmi Turbo 6 Max कंपनी का अगला धांसू स्मार्टफोन होगा जिसके डिजाइन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। फोन के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन का नया डिजाइन पता चलता है। कंपनी इसे Google Pixel से प्रेरित कर सकती है।
  • Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
    OnePlus ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद खास अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अब वह फीचर देने जा रही है जो अबतक केवल Apple, Samsung जैसी दिग्गज कंपनियों के स्मार्टफोन्स में मिलता था। कंपनी ने लेटेस्ट OxygenOS अपडेट में डुअल ब्लूटूथ डिवाइस शेयरिंग फीचर दिया है जिससे एक साथ दो ब्लूटूथ डिवाइसेज में ऑडियो शेयर किया जा सकेगा।
  • OnePlus 16 में मिल सकते हैं सबसे धांसू फीचर्स, 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी, 240Hz डिस्प्ले!
    OnePlus 16 लॉन्च से पहले एक बार फिर इसके अहम स्पेसिफिकेशंस लीक किए गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि फोन में भारी भरकम बैटरी मिलने वाली है। इसी के साथ कंपनी इसमें हाई क्वालिटी पेरिस्कोप कैमरा इस्तेमाल कर सकती है। टिप्स्टर के अनुसार, OnePlus 15 का यह सक्सेसर 9000mAh की विशाल बैटरी से लैस होगा। इसी के साथ फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिलने वाला है।
  • OnePlus 16 लॉन्च होगा 200MP ट्रिपल कैमरा, 240Hz डिस्प्ले के साथ!
    OnePlus 16 के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस एक बार फिर से लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर Debayan Roy ने फोन के बारे में लेटेस्ट अपडेट दिया है। टिप्स्टर के अनुसार, फोन में 240Hz तक का रिफ्रेश रेट आ सकता है। फोन में फ्लैट LTPO OLED BOE X5 पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट संभावित है। फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • OnePlus 16 के फीचर्स फिर लीक, 9000mAh बैटरी, 200MP का होगा धांसू कैमरा!
    OnePlus 16 लॉन्च में अभी काफी समय है लेकिन फोन के स्पेसिफिकेशंस कई बार लीक हो चुके हैं। लेटेस्ट अपडेट टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से आ रहा है। जाने माने टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलने वाला है। कंपनी इसमें बड़ा 1/1.x रेंज का सेंसर इस्तेमाल कर सकती है।
  • OnePlus 15R में लेटेस्ट OxygenOS अपडेट, आए बाईपास चार्जिंग जैसे कई धांसू फीचर्स
    OnePlus 15R में कंपनी ने लेटेस्ट OxygenOS अपडेट 16.0.2.401 रोलआउट दिया है। ग्लोबल यूजर्स समेत भारतीय यूजर्स के लिए भी यह अपडेट मिल रहा है। कंपनी ने इसमें बाईपास चार्जिंग फीचर को जोड़ा है। अब गेमिंग करते टाइम आपको चार्जर हटाने की जरूरत नहीं होगी। फोन सीधे ही पावर लेता रहेगा। इससे फोन हीट नहीं होता है और हैवी यूज में बैटरी की हेल्थ भी बनी रहती है। AI फीचर्स पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं।
  • OnePlus 16 सीरीज में Pro मॉडल की होगी वापसी! लॉन्च टाइमलाइन भी लीक
    OnePlus 16 कंपनी का कथित नया फ्लैगशिप होगा। लेकिन लॉन्च से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। OnePlus 16 अकेला फ्लैगशिप नहीं होगा, कंपनी इस बार OnePlus 16 Pro भी इसके साथ पेश करेगी! अगर यह खबर सच साबित होती है तो लम्बे अरसे के बाद कंपनी अपने Pro और Ultra वेरिएंट्स पर लौटने वाली है।
  • OnePlus 16 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 7000mAh से बड़ी बैटरी के साथ!
    OnePlus 16 के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस फिर से लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके कैमरा के बारे में बड़ा खुलासा किया है। कहा गया है कि फोन में 200MP का सेंसर मिलने वाला है। हालांकि यह साफ नहीं किया है कि यह मेन कैमरा होगा या सपोर्टिव लेंस होगा। फोन में 7300mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • OnePlus 16 में होगा 200Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 200MP मेन कैमरा!
    OnePlus 16 कंपनी का अगला फ्लैगशिप होगा जिसकी चर्चा अभी से होने लगी है। फोन में 200Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। OnePlus 16 में बड़ा कैमरा अपग्रेड मिल सकता है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर आ सकता है। OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 16GB रैम, 100W चार्जिंग वाला OnePlus फ्लैगशिप फोन!
    OnePlus 11 5G को इस वक्त Amazon पर भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। OnePlus 11 5G को अमेजन पर 32% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन का MRP 61,999 रुपये है। लेकिन इस वक्त यह डिस्काउंट ऑफर के तहत सिर्फ 42,000 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन पर सीधे 20 हजार का डिस्काउंट दिया गया है।

Oneplus Latest Features - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »