कंपनी ने इन्हें Dynaudio के साथ मिलकर तैयार किया है। कहा गया है कि ये 50% ज्यादा स्ट्रॉन्ग बेस पैदा करते हैं।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Buds Pro 4 में डुअल ड्राइवर सिस्टम दिया गया है।
OnePlus लेटेस्ट ईयरबड्स OnePlus Buds Pro 4 को कंपनी ने चुपके से मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी ने लेटेस्ट ऑडियो वियरेबल डिवाइस में कई आकर्षक फीचर्स परोसे गए हैं। ये डुअल ड्राइवर सिस्टम से लैस होकर आते हैं। कंपनी ने इन्हें Dynaudio के साथ मिलकर तैयार किया है। कहा गया है कि ये 50% ज्यादा स्ट्रॉन्ग बेस पैदा करते हैं। ये एडेप्टिव ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। ये लम्बी बैटरी के साथ आते हैं। इनके लिए 53 घंटे की बैटरी का दावा किया गया है। अकेले ईयरबड में 13 घंटे का बैकअप मिल जाता है। कहा गया है कि 10 मिनट के चार्ज में ये 14 घंटे चल सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से।
OnePlus Buds Pro 4 को कंपनी ने ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। ईयरबड्स को कंपनी ने दो कलर्स में उतारा है जिसमें Titanium Shadow और Polar White शेड्स को शामिल किया गया है। प्राइसिंग का खुलासा अभी यहां नहीं किया गया है। साथ ही भारतीय मार्केट में उपलब्धता को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
OnePlus Buds Pro 4 में डुअल ड्राइवर सिस्टम दिया गया है। यानी दो तरह के ड्राइवर इसमें लगे हैं। एक 11mm का कम्पोजिट वूफर है, और दूसरा ड्राइवर 6mm का ट्विटर है। खास बात है कि प्रत्येक ड्राइवर को अलग-अलग पावर दी गई है। कंपनी ने इन्हें Dynaudio के साथ मिलकर तैयार किया है। कहा गया है कि ये 50% ज्यादा स्ट्रॉन्ग बेस पैदा करते हैं। ईयरबड्स में Hi-Res Audio दिया गया है और ये LHDC 5.0 को सपोर्ट करते हैं। इनमें हेड ट्रैकिंग के साथ स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट भी है। साथ ही पर्सनलाइज्ड गोल्डन साउंड ट्यूनिंग मिल जाती है।
ईयरबड्स में पिछले मॉडल से कहीं ज्यादा बेहतर नॉइज रिडक्शन मिलता है। ये एडेप्टिव ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। आसपास के वातावरण के साउंड के अनुसार खुद को एडजस्ट कर लेते हैं। इनमें 3 माइक्रोफोन लगे हैं। कॉल की क्लियरिटी के लिए VPU सेंसर भी मिल जाता है। बैटरी की बात करें तो इनके लिए 53 घंटे की बैटरी का दावा किया गया है। जबकि ANC के साथ यह समय 26 घंटे का हो जाता है। अकेले ईयरबड में 13 घंटे का बैकअप मिल जाता है। कहा गया है कि 10 मिनट के चार्ज में ये 14 घंटे चल सकते हैं।
ईयरबड्स को कंपनी ने IP55 रेटिंग के साथ पेश किया है। हालांकि चार्जिंग केस वाटर रसिस्टेंट नहीं बताया गया है। ये कई एआई फीचर्स से लैस होकर आते हैं। इनमें AI लाइव ट्रांसलेशन भी मिल जाता है। साथ ही डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी भी दी गई है। यह Google Gemini वॉइस भी सपोर्ट करते हैं। इनमें नेक हेल्थ मॉनिटरिंग भी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील