Edge 70 Plus में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB LPDDR5X रैम दी गई है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Edge 70 Plus फोन में 6.78 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
Motorola Edge 70 Plus को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में कई धांसू फीचर्स मिलते हैं। इसमें 6.78 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें सुपर HD रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में रिफ्रेश रेट 144Hz का, और पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक है। कंपनी ने मजबूती और टिकाऊपन पर खास ध्यान दिया है। फोन Gorilla Glass 7i से लेयर्ड किया गया है। साथ ही IP64-रेटेड वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। इसमें MIL-STD-810H की ड्यूरेबिलिटी भी है। प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ 8GB रैम की पेअरिंग है। आइए जानते हैं इसके सभी आकर्षक फीचर्स और कीमत के बारे में।
Motorola Edge 70 Plus को कंपनी ने सिंगल 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। फोन की कीमत £529.99 (लगभग 68,000 रुपये) है। अधिकारिक वेबसाइट पर फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन ग्रे लाइलैक, माउंटेन व्यू और मिल्की ब्लू जैसे पैनटोन शेड्स में आता है। ग्राहकों को Moto Watch Fit और Moto Tag 2 भी फोन के साथ फ्री मिलेगा।
Motorola Edge 70 Plus फोन में 6.78 इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में सुपर HD रिजॉल्यूशन (2772 x 1272 पिक्सल) मिलता है। यह फोन 144Hz रिफ्रेश रेट, और 5,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले में HDR10+, 10-बिट कलर, 100% DCI-P3 कवरेज दी गई है। स्क्रीन पर कंपनी ने Gorilla Glass 7i की सेफ्टी लेयर चढ़ाई है। साथ ही मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मौजूद है।
Edge 70 Plus में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन 24GB तक वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 पर रन करता है। कंपनी ने 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा भी किया है, यानी 2031 तक फोन सेफ्टी अपडेट्स लेता रहेगा।
मोटोरोला Edge 70 Plus कैमरा फीचर्स देखें तो फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह OIS को सपोर्ट करता है। साथ में 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। तीसरे कैमरा के तौर पर सपोर्ट में एक समर्पित लाइट सेंसर भी दिया गया है। फ्रंट की ओर फोन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP कैमरा से लैस है।
Motorola Edge 70 Plus में 6500mAh की विशाल बैटरी दी गई है। साथ में 45W TurboPower फास्ट चार्जिंग मिल जाती है। फोन में 7.5W वायर्ड रीवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि फोन में 61 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। इसमें कंपनी ने पानी में खराब होने से बचाने के लिए IP64 रेटिंग भी दी है। अन्य फीचर्स में eSIM सपोर्ट, 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता