OnePlus 15R में कंपनी ने लेटेस्ट OxygenOS अपडेट 16.0.2.401 रोलआउट दिया है।
OnePlus 15R में नए अपडेट के साथ होम स्क्रीन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।
OnePlus 15R कंपनी का पॉपुलर फोन है जिसमें OnePlus ने भारतीय यूजर्स के लिए लेटेस्ट OxygenOS अपडेट वर्जन 16.0.2.401 का रोलआउट शुरू कर दिया है। कंपनी चरणबद्ध तरीके से इस नए सॉफ्टवेयर वर्जन को यूजर्स तक पहुंचा रही है। नए सॉफ्टवेयर में कुछ धांसू फीचर्स को स्मार्टफोन में जोड़ा गया है। इसमें अब बाईपास चार्जिंग फीचर भी आ गया है। AI के लिए नए अपडेट आ गए हैं और साथ ही कई रोचक फीचर्स और जोड़े गए हैं। आइए जानते हैं कैसे होंगे ये नए फीचर्स, और कैसे करते हैं काम।
OnePlus 15R में कंपनी ने लेटेस्ट OxygenOS अपडेट 16.0.2.401 रोलआउट दिया है। ग्लोबल यूजर्स समेत भारतीय यूजर्स के लिए भी यह अपडेट मिल रहा है। कम्युनिटी ब्लॉग पोस्ट में अपडेट की जानकारी दी गई है। कंपनी ने इसमें बाईपास चार्जिंग फीचर को जोड़ा है। अब गेमिंग करते टाइम आपको चार्जर हटाने की जरूरत नहीं होगी। फोन सीधे ही पावर लेता रहेगा। इससे फोन हीट नहीं होता है और हैवी यूज में बैटरी की हेल्थ भी बनी रहती है। AI फीचर्स पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। साथ ही सब-टाइटल फीचर भी स्मार्ट हो गया है। एआई समरी और सबटाइटल अब साउंड के बंद होते ही खुद ही थम जाते हैं।
OnePlus 15R में नए अपडेट के साथ होम स्क्रीन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। होम स्क्रीन में अब आइकन रीसाइज किए जा सकते हैं। अब एक आइकन के ऊपर दूसरा भी रखा जा सकता है जिससे होम स्क्रीन में ज्यादा स्पेस मिलता है। फोटो ऐप में भी कई बदलाव आए हैं। क्रॉप और रोटेट करने में अब आसानी होती है। नए फिल्टर में अब आप फोटो को Motion Photo, Screenshots, Screen Recording, Edited Content आदि में Sort कर सकते हैं। अब थंबनेल पहले से जल्दी लोड होते हैं।
इसके अलावा सर्कल टू सर्च पहले से बेहतर हो गया है। जेस्चर बार हट गया है। लेकिन आप फिर भी उसी जगह पर होल्ड करके सर्कल टू सर्च को लॉन्च कर सकते हैं। इसी के साथ कंपनी ने दिसंबर 2025 का सिक्योरिटी पैच भी रोलआउट कर दिया है जिससे ओवरऑल सिस्टम स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस बढ़ी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Tab S10 Lite
Starts from ₹33,499
JBL New Live 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹15,999
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹13,999
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹21,999
HP 303DW Laser Single Function Wireless Monochrome Printer
Starts from ₹15,999
Canon imageClass LBP6030W Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹12,799
Samsung Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 और Galaxy Watch 9 सीरीज की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने
Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील