OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!

Tomorrow’s Starlight वेरिएंट इनमें बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इसमें Interstellar Light Effect फीचर दिया गया है। यह रात में चमकेगा।

OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!

Photo Credit: X/@yabhishekhd

OnePlus 16 तीन आकर्षक रंगों में लॉन्च होने वाला है।

ख़ास बातें
  • Tomorrow’s Starlight वेरिएंट इनमें बहुत खास रहने वाला है
  • OnePlus 16 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा
  • यह Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro से लैस होकर आ सकता है
विज्ञापन

OnePlus 16 बहुत जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है। फोन के लॉन्च की अधिकारिक घोषणा हो चुकी है जिसके बाद से कंपनी एक के बाद एक इसके खास फीचर्स से पर्दा उठाने लगी है। लेटेस्ट अपडेट में OnePlus 16 के कलर वेरिएंट्स का खुलासा ब्रांड ने कर दिया है। OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। फैंस को इससे बहुत उम्मीदें हैं। एक उम्मीद कंपनी ने इसके अंदर धांसू कलर शेड्स देकर पूरी कर दी है। तीन शानदार रंगों में फोन रिलीज होने वाला है। आइए OnePlus 16 लॉन्च से पहले जानते हैं सभी खास बातें। 

OnePlus 16 Launch Date, Availability

OnePlus 16 का लॉन्च कंपनी ने ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है। लॉन्च डेट का खुलासा होना अभी बाकी रहता है। संभावना है कि सितंबर के अंत, या अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही फोन का लॉन्च देखने को मिल सकता है। फोन को कंपनी सबसे पहले घरेलू मार्केट में पेश करने वाली है। चीन में इसकी उपलब्धता बहुत जल्द देखने को मिल सकती है। अन्य मार्केट्स में लॉन्च की घोषणा उसके बाद ही सामने आने की उम्मीद है। 

OnePlus 16 Color Variants

OnePlus 16 को कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है। यह फोन आकर्षक कलर शेड्स लिए हुए है। इनमें Tomorrow's Starlight, Dark Forest, और Mars Masterpiece को शामिल किया गया है। 

खास होगा यह वेरिएंट

Tomorrow's Starlight इनमें बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इसमें Interstellar Light Effect फीचर दिया गया है। दिन में फोन सामान्य दिखेगा लेकिन रात में यह ऐसे चमकेगा जैसे दूर अंतरिक्ष में कोई लाइट चमकती हो। इस वेरिएंट को लेकर अभी से एक उत्साह कंपनी ने पैदा कर दिया है। इसका लाइटिंग इफेक्ट इनकमिंग कॉल, नोटिफिकेशन, म्यूजिक, चार्जिंग, गेम आदि के समय में दिखाई देगा। 

OnePlus 16 Specifications (Leaked)

OnePlus 16 के लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस काफी दिनों से लीक्स में छाए हुए हैं। इनमें कई की पुष्टि विभिन्न सर्टिफिकेशंस से भी होने के दावे हो चुके हैं। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लिस्ट किए हैं। 

OnePlus 16 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में BOE X4 डिस्प्ले बताया गया है। यह गेम्स के लिए 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में धांसू प्रोसेसर मिलने वाला है जो क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट होगा। यह Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro से लैस होगा जिसे कंपनी इस हफ्ते में पेश करने वाली है। यह 2nm प्रोसेसिंग पर बना है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 850 GPU मिलने वाला है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स ColorOS 17 पर रन करेगा। 

OnePlus 16 में 200MP का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। यह 1/1.4 इंच सेंसर से लैस होगा। साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा बताया गया है। तीसरा सेंसर 50MP का पेरिस्कोप जूम कैमरा होगा। इसमें 1/1.95 इंच सेंसर मिलने वाला है। 

फोन विशाल बैटरी से लैस बताया जा रहा है। यह 9000mAh कैपिसिटी से लैस होगी। डुअल सैल में यह आ सकती है। किसी फ्लैगशिप फोन के लिए इतनी विशाल बैटरी एक बड़ा फीचर बनकर आने वाला है। साथ में कंपनी 100W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग दे सकती है। फोन में 50W वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »