Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच का विशाल डिस्प्ले आने की संभावना है।
Photo Credit: Nokiapoweruser
Xiaomi Redmi Turbo 6 Max के लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक हो गए हैं।
Redmi Turbo 6 Max कंपनी का अगला धांसू स्मार्टफोन होगा जिसके डिजाइन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। फोन के लॉन्च से पहले इसके रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन का नया डिजाइन पता चलता है। कंपनी इसे Google Pixel से प्रेरित कर सकती है। या यूं कहें कि यह Apple के iPhone Air और Google के पिक्सल डिजाइन का मिला-जुला रूप हो सकता है। फोन एक स्लिम डिवाइस हो सकता है जिसमें रियर में पिक्सल जैसा डिजाइन मिलने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Xiaomi Redmi Turbo 6 Max के लॉन्च से पहले रेंडर्स लीक हो गए हैं। फोन का डिजाइन इनमें सामने आया है। यह फोन iPhone Air की तरह फ्लैट, और Google Pixel जैसे कैमरा बार के साथ नजर आ रहा है। जो इस अपकमिंग फोन को एक बेहद आकर्षक लुक दे रहा है। नोकिया पावर यूजर की रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन कई धमाकेदार फीचर्स से लैस बताया जा रहा है जिसमें इसका बड़ा डिस्प्ले एक हाइलाइट फीचर होगा।
Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच का विशाल डिस्प्ले मिलने वाला है जो कई लीक्स और रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है। यह एक फ्लैट डिस्प्ले होगा जिसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इतनी बड़ी स्क्रीन के साथ यह इंडस्ट्री का पहला रेगुलर स्मार्टफोन बनकर आ सकता है। साथ ही शाओमी भी पहली बार किसी रेगुलर फोन में इतना बड़ा डिस्प्ले देने जा रही है।
फोन में MediaTek Dimensity 9600s चिपसेट आने की चर्चाएं हैं। यानी यह परफॉर्मेंस में भी Max होने वाला है, खासकर गेमर्स के लिए। इतना ही नहीं, इस फोन में कंपनी ने पावरबैंक सरीखी बैटरी दी है जो कि 10,000mAh की बताई जा रही है। इसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी बताया जा रहा है। हालांकि यह कितने वॉट का होगा, अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसी के साथ फोन के कैमरा को लेकर भी डिटेल्स अभी पर्दे में हैं। हालांकि इसमें धांसू कैमरा स्पेसिफिकेशंस मिलने की पूरी संभावना है। फोन 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे जनवरी 2027 में ही मार्केट में उतार सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक