कंपनी Redmi Watch 6 Active में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी देने वाली है। स्मार्टवॉच का वजन मात्र 26 ग्राम होगा।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi Watch 6 Active का ग्लोबल लॉन्च जल्द ही देखने को मिल सकता है।
Xiaomi ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च करने जा रही है। खबर है कि कंपनी Redmi Watch 6 Active का ग्लोबल लॉन्च सस्ते प्राइस में करेगी। इससे पहले कंपनी ने यूरोप में भी इस स्मार्टवॉच को घरेलू मार्केट की तुलना में सस्ते दामों में उतारा था। अब अन्य मार्केट्स में प्राइस और कम होने की संभावना बताई गई है। स्मार्टवॉच में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। यह 470mAh की बैटरी के साथ दस्तक देगी। आइए जानते हैं ग्लोबल वेरिएंट में और क्या हो सकता है खास।
Redmi Watch 6 Active का ग्लोबल लॉन्च जल्द ही सस्ती कीमत (via) के साथ देखने को मिल सकता है। कंपनी ने ग्लोबल mi.com पर स्मार्टवॉच को लिस्ट भी कर दिया है। वेबसाइट पर प्राइसिंग का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। लिस्टिंग के साथ ही इसके सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस भी रिवील कर दिए गए हैं। देखा जा सकता है कि ग्लोबल वेरिएंट में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। स्मार्टवॉच में अल्ट्रा स्लिम डिजाइन देखने को मिलेगा जो कि मात्र 9.9mm बताया गया है। इसमें क्विक रिलीज स्ट्रैप मिलने वाले हैं।
Redmi Watch 6 Active में 390 x 450 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। 71.2% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो इसमें मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें 322PPI की पिक्सल डेंसिटी मिलने वाली है। 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें मिलने वाली है। 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड इसमें बताए गए हैं। पूरा दिन हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर इसमें होगा। साथ ही SpO₂ लेवल भी मापेगी। इसके अलावा स्ट्रेस ट्रैकिंग भी इसमें मिलने वाली है।
IP68 रेटिंग लैस होकर आने वाला है Watch 6 Active ग्लोबल वेरिएंट, जिसके साथ में कंपनी ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी देने वाली है। स्मार्टवॉच का वजन मात्र 26 ग्राम होगा। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी होगा जिससे यूजर कलाई से ही फोन कॉल भी कर सकेगा। बैटरी के लिए कहा गया है कि हल्के इस्तेमाल में यह सिंगल चार्ज में 18 दिन तक चल सकती है। साधारण इस्तेमाल में 12 दिन, और हैवी यूज में 6 दिन का बैकअप यह दे सकती है।
Redmi Watch 6 Active की ऑस्ट्रेलिया में कीमत AUD 79.50 (लगभग 5,300 रुपये) है। चेक रिपब्लिक में CZK 999 (लगभग 4,500 रुपये) है। सिंगापुर में SGD 49.90 (लगभग 3,700 रुपये) है। टर्की में TRY 2,199 (लगभग 4,300 रुपये) है। जल्द ही अन्य मार्केट्स की प्राइसिंग भी सामने आने वाली है। Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट से पुष्टि होती है कि जल्द ही स्मार्टवॉच का ग्लोबल लॉन्च पूरा होने वाला है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत