कंपनी ने लेटेस्ट OxygenOS अपडेट में डुअल ब्लूटूथ डिवाइस शेयरिंग फीचर दिया है
OnePlus ने लेटेस्ट OxygenOS अपडेट में डुअल ऑडियो शेयरिंग फीचर दिया है।
OnePlus ने अपने यूजर्स के लिए एक बेहद खास अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अब वह फीचर देने जा रही है जो अबतक केवल Apple, Samsung जैसी दिग्गज कंपनियों के स्मार्टफोन्स में मिलता था। कंपनी ने लेटेस्ट OxygenOS अपडेट में डुअल ब्लूटूथ डिवाइस शेयरिंग फीचर दिया है जिससे एक साथ दो ब्लूटूथ डिवाइसेज में ऑडियो शेयर किया जा सकेगा। आइए जानते हैं विस्तार से इस फीचर के बारे में।
OnePlus ने लेटेस्ट OxygenOS अपडेट के माध्यम से ऐसा फीचर रोलआउट करना शुरू किया है जिससे कि OnePlus फोन एक बार में दो ब्लूटूथ डिवाइसेज के साथ ऑडियो शेयर कर सकेंगे। कम्युनिटी पोस्ट (via) में इसकी जानकारी दी गई है। यानी यूजर अपने फोन का ऑडियो अपने ईयरफोन्स के साथ-साथ एक अन्य डिवाइस के साथ एक ही समय में शेयर कर सकेगा। उदाहरण के लिए आप फोन में कोई गाना अपने ईयरबड्स के माध्यम से सुन रहे हैं, और वही सॉन्ग आप अपने किसी दोस्त को सुनाना चाहते हैं तो उस ऑडियो को एक अन्य डिवाइस के साथ भी शेयर किया जा सकता है।
OnePlus के नए OxygenOS अपडेट 16.0.8.300/301 में यह अपडेट दिया गया है। यह अपडेट फोन को दो कनेक्टेड ब्लूटूथ डिवाइसेज के साथ ऑडियो शेयर करने की सुविधा देता है जिसमें ईयरबड्स या स्पीकर शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी कुछ चुनिंदा डिवाइसेज ही इसके लिए कम्पैटिबल बताए गए हैं। इनमें OnePlus 15, OnePlus 15R, OnePlus 13, और OnePlus 13s को शामिल किया गया है। भारत, यूरोप और अमेरिका में यह फीचर रोलआउट किया जा रहा है।
OnePlus से पहले यह फीचर Apple और Samsung काफी समय से अपने यूजर्स को उपलब्ध करवा रहे हैं। जिसमें ऑडियो को दो वायरलैस ईयरफोन्स के साथ शेयर किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि OnePlus केवल अपने ईकोसिस्टम तक ही इस फीचर को सीमित नहीं रख रही है। किसी अन्य कंपनी के डिवाइसेज भी शामिल होंगे।
कैसे करें डुअल ऑडियो फीचर इस्तेमाल
डुअल ऑडियो फीचर को इस्तेमाल करने के लिए पहले दोनों ब्लूटूथ ऑडियो डिवाइसेज को OnePlus फोन से कनेक्ट करना होगा। उसके बाद मीडिया प्ले करके ईयरबड्स आइकन पर टैप करना होगा। यहां पर दोनों डिवाइसेज स्क्रीन पर कनेक्टेड दिखाई देंगे। अब दूसरे डिवाइस को सिलेक्ट करें और ऑडियो दोनों डिवाइसेज पर स्ट्रीम करना शुरू हो जाएगा। वॉल्यूम को भी दोनों डिवाइसेज में अलग-अलग कंट्रोल किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ