OnePlus 16 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 7000mAh से बड़ी बैटरी के साथ!

वनप्लस 16 में 200Hz तक का रिफ्रेश रेट कंपनी दे सकती है।

OnePlus 16 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 7000mAh से बड़ी बैटरी के साथ!

Photo Credit: OnePlus

वनप्लस 16 में 200Hz तक का रिफ्रेश रेट कंपनी दे सकती है।

ख़ास बातें
  • फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर आ सकता है।
  • OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट आने की संभावना बताई गई है।
  • फोन में 7300mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

OnePlus 15 के बाद फैंस की नजरें अब कंपनी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर हैं। कंपनी का अगला फोन OnePlus 16 होगा जिसको लेकर लीक्स आने लगे हैं। अफवाहें हैं कि फोन में 200Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी दे सकती है। साथ ही इसमें कैमरा अपग्रेड भी मिलने की संभावना है। अब इसके कैमरा को लेकर फिर से नया लीक सामने आया है। वनप्लस अपकमिंग वनप्लस 16 में कैमरा डिपार्टमेंट को बेहतर बना सकती है। आइए जानते हैं कैसे होंगे इस फ्लैगशिप फोन के अन्य खास फीचर्स। 

OnePlus 16 के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस फिर से लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo इसके कैमरा के बारे में बड़ा खुलासा किया है। कहा गया है कि फोन में 200MP का सेंसर मिलने वाला है। हालांकि यह साफ नहीं किया है कि यह मेन कैमरा होगा या सपोर्टिव लेंस होगा। ज्ञात हो कि कंपनी ने अभी तक अपने किसी भी स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा इस्तेमाल नहीं किया है। इसके लेटेस्ट फ्लैगशिप OnePlus 15 में भी 50MP के तीन कैमरा वाला सेटअप दिया गया है। 

OnePlus 16 का 200 मेगापिक्सल कैमरा इसका हाइलाइट फीचर हो सकता है। वहीं कंपनी का ट्रेंड रहा है कि सक्सेसर मॉडल में अपग्रेडेड फीचर्स देखने को मिलते हैं। OnePlus 15 के कई फीचर्स अपग्रेड होकर इस फोन में दिए जा सकते हैं। उदाहरण के लिए OnePlus 15 फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आता है जो सक्सेसर में अपग्रेड हो सकता है। इसी तरह फोन में 7300mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। 

OnePlus 15 में 165Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। लेकिन अपकमिंग फोन वनप्लस 16 में 200Hz तक का रिफ्रेश रेट कंपनी दे सकती है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर आ सकता है। डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह फोन Oppo Find N6 की तरह ही कैमरा फीचर्स कैरी कर सकता है। Oppo Find N6 में 200 मेगापिक्ल मेन कैमरा के साथ तीन लेंस का सेटअप बताया गया है। OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट आने की संभावना बताई गई है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »