Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 12GB तक रैम है
Photo Credit: Xiaomi
Redmi Note 17 Pro फोन में 6.83 इंच का OLED पैनल मिलता है।
Redmi Note 17 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फोन को बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश किया है। फोन में 6.83 इंच बड़ा OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में चमचमाती स्क्रीन है जो 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह फोन Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आता है। कंपनी ने इसे चार कलर वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें Sky Blue, Satin Orange, Purple, और Black को शामिल किया गया है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिल जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में सभी खास बातें।
Redmi Note 17 Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 400 डॉलर (लगभग 38,000 रुपये) है। कंपनी ने इसे चार कलर वेरिएंट्स में पेश किया है जिसमें Sky Blue, Satin Orange, Purple, और Black को शामिल किया गया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा।
Redmi Note 17 Pro फोन में 6.83 इंच का OLED पैनल मिलता है। फोन में 1280x2772 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 12 बिट कलर इसमें मिलते हैं और 3500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। स्क्रीन पर सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 12GB तक रैम है जो कि LPDDR4X RAM टाइप है। साथ में 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स HyperOS 3 पर रन करता है। इसमें कंपनी ने 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।
Note 17 Pro का कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो फोन में रियर साइड में 50MP मेन कैमरा OIS के साथ दिया गया है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 8,340mAh की बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है जो कि सिलिकॉन कार्बन बैटरी है। कंपनी के अनुसार वीडियो प्ले के लिए यह 28 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। फोन 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 22.5W रीवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
फोन में साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स लगे हैं और साथ में Dolby Atmos फीचर भी है। दावा किया गया है कि यह 300% वॉल्यूम बूस्ट को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 मिल जाता है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन में IP66, IP68 रेटिंग दी गई है। इसे 3 मीटर अंडर वाटर टेस्ट किया गया है। फोन के डाइमेंशन 164 x 75.4 x 7.9mm हैं, जबकि वजन 183.7 ग्राम बताया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें