Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!

Xiaomi का Pad 9 Pro Max 13.3 इंच के डिस्प्ले से लैस होगा। इसके साथ में कंपनी स्टाइलस का सपोर्ट भी देने वाली है।

Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!

Photo Credit: X/@ZionsAnvin

Xiaomi Pad 9 Pro Max को कंपनी ने खूबसूरत लाल रंग में रिवील किया है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट को कंपनी ने खूबसूरत सुर्ख लाल रंग में टीज किया है।
  • 13.3 इंच का डिस्प्ले इसमें मिलने वाला है।
  • टैबलेट का बिल्ट यूनिफॉर्म है और बजेल्स बहुत ही पतले रखे गए हैं।
विज्ञापन

Xiaomi Pad 9 Pro Max, कंपनी का अपकमिंग फ्लैगशिप टैबलेट रिवील कर दिया गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से अपकमिंग टैब Pad 9 Pro Max से पर्दा उठा दिया है। इसकी लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। लॉन्च में अब बहुत कम समय रह गया है। टैबलेट को कंपनी ने खूबसूरत सुर्ख लाल रंग में टीज किया है। डिजाइन इसका बहुत ही प्रीमियम लग रहा है और फिनिश काफी स्मूद नजर आती है। टैबलेट में कंपनी ने कैमरा आइलैंड को अबकी बार बहुत ही छोटा रखा है। 13.3 इंच का डिस्प्ले इसमें मिलने वाला है जो Apple टैब से प्रतिस्पर्धा करेगा। Xiaomi Pad 9 Pro Max के लॉन्च से पहले जानते हैं आइए सभी खास बातें। 

Xiaomi Pad 9 Pro Max Launch Date

Xiaomi Pad 9 Pro Max लॉन्च जल्द ही देखने को मिलेगा। कंपनी का फ्लैगशिप टैबलेट घरेलू मार्केट में 7 सितंबर के दिन लॉन्च होगा। अधिकारिक लॉन्च की घोषणा कंपनी ने कर दी है। टैबलेट के डिजाइन से पर्दा उठ गया है। Weibo पर Xiaomi Pad 9 Pro Max के फोटो शेयर किए गए हैं। 

Xiaomi Pad 9 Pro Max Design

Xiaomi Pad 9 Pro Max को कंपनी ने खूबसूरत लाल रंग में रिवील किया है। इसमें रियर में कैमरा आइलैंड नजर आ रहा है जो काफी छोटी जगह में अबकी बार रखा गया है। साथ में फ्लैश भी है और Xring लोगो भी बना हुआ है। टैबलेट का बिल्ट यूनिफॉर्म है और बजेल्स बहुत ही पतले रखे गए हैं। बेजल्स में एक तरफ सेल्फी कैमरा दिख रहा है। 

Xiaomi Pad 9 Pro Max Features

Xiaomi Pad 9 Pro Max में कंपनी ने कई फीचर्स का खुलासा किया है। यह 13.3 इंच के डिस्प्ले से लैस होगा। इसके साथ में कंपनी स्टाइलस का सपोर्ट भी देने वाली है। वहीं, कीबोर्ड भी साथ में एक्सेसरी के रूप में मौजूद होगा। जिसकी बदौलत यह एक प्रोडक्टिविटी डिवाइस के रूप में भी इस्तेमाल हो सकता है। संभावना बनती है कि कंपनी इसमें OLED डिस्प्ले लेकर आ सकती है। ऑपरेटिंग हार्डवेयर को देखें तो यह आउट ऑफ द बॉक्स Xring O3 SoC के साथ आने वाला है। टिप्स्टर ने कहा है कि टैबलेट में 10,000mAh की ैबैटरी होगी। 16GB रैम के साथ इसे बताया गया है। 

Apple के iPad Pro 13.3 इंच का प्रतिद्वंदी इसे बताया जा रहा है। टैबलेट में कंपनी धांसू फीचर्स दे सकती है जिसमें इसके अंदर 120W फास्ट चार्जिंग भी शामिल होने का अंदाजा है। टैबलेट का लॉन्च 7 सितंबर को होने जा रहा है जिसमें अब केवल तीन ही दिन बीच में शेष हैं। लॉन्च से पहले इसके कई और स्पेसिफिकेशंस बाहर आ सकते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स अपडेट्स के लिए जुड़े रहें। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  3. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  4. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  6. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  7. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  8. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  9. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »