OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर बताया गया है
OnePlus 15 का सक्सेसर 9000mAh की विशाल बैटरी से लैस होकर आ सकता है।
OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन को लेकर लीक्स लगातार सामने आ रहे हैं। फोन कंपनी के सबसे प्रतीक्षित हैंडेसेट्स में से है जिसका इंतजार हर साल फैंस करते हैं। OnePlus 16 लॉन्च से पहले फोन के बारे में एक बड़ा दावा किया गया है जो इसकी बैटरी और कैमरा को लेकर है। फोन में विशाल बैटरी बताई गई है और कैमरा के लिए कहा गया है कि यह 200 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप लेंस के साथ आने वाला है। अगर ऐसा होता है तो कंपनी अपने सबसे बड़े फ्लैगशिप में धांसू कैमरा क्षमता देने वाली है। आइए जानते हैं कैसा होगा OnePlus 16, और कैसे होंगे इसे खास फीचर्स।
OnePlus 16 लॉन्च से पहले एक बार फिर इसके अहम स्पेसिफिकेशंस लीक किए गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर दावा किया है कि फोन में भारी भरकम बैटरी मिलने वाली है। इसी के साथ कंपनी इसमें हाई क्वालिटी पेरिस्कोप कैमरा इस्तेमाल कर सकती है। टिप्स्टर के अनुसार, OnePlus 15 (via) का यह सक्सेसर 9000mAh की विशाल बैटरी से लैस होगा। इसी के साथ फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिलने वाला है।
OnePlus 16 में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर बताया गया है जिसका मॉडल नम्बर SM8975 कहा गया है। यह क्वालकॉम का अगला चिपसेट होगा जो कि 5GHz की क्लॉक स्पीड तक जा सकता है। फोन में 185Hz तक डिस्प्ले रिफ्रेश रेट आने की बात कही गई है। टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि फोन में BOE का फ्लैट डिस्प्ले पैनल कंपनी दे सकती है जो कि अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले को लेकर कंपनी LTPO और LIPO पैकेजिंग तकनीकी का इस्तेमाल कर सकती है। इसके बेजल्स 1mm तक पतले हो सकते हैं। ये बेजल्स स्क्रीन के चारों तरफ इतने ही पतले होंगे। कहा यह भी गया है कि फोन 240Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है।
कैमरा को लेकर भी बड़ी बात सामने आई है। फोन में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। इसमें 1/1.x बड़ा सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। फोन में बायोनिक X-एक्सिस वाइब्रेशन मोटर दी जा सकती है। इसमें डुअल स्पीकर्स, फुल वाटर रसिस्टेंस और समर्पित AI बटन मिल सकता है। फोन OxygenOS 17 के साथ रन करेगा जो कि Android 17 बेस्ड होगा। फोन सबसे पहले चीन में अक्टूबर के आसपास लॉन्च हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी